ग्रामीण विकास की रीढ़ हैं पंचायत सचिव : शिवरतन शर्मा

राजकुमार मल

भाटापारा:- पंचायत सचिव संघ, जनपद पंचायत भाटापारा के तत्वावधान में ग्राम खपराड़ीह में ग्राम पंचायत सचिव स्थापना दिवस कार्यक्रम का आयोजन बड़े ही उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम में जनपद क्षेत्र की सभी ग्राम पंचायतों के सचिव बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ भाजपा के वरिष्ठ नेता शिवरतन शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शिवरतन शर्मा ने कहा कि ग्राम पंचायत सचिव वास्तव में ग्रामीण विकास की रीढ़ हैं। आप ही वो मजबूत कड़ी हैं जो शासन और आम जनता के बीच सेतु का काम करती हैं। शासन की हर महत्वाकांक्षी योजना को गांव-गांव तक पहुंचाने का सबसे बड़ा दायित्व आप सभी के कंधों पर है।
शिवरतन शर्मा ने आगे कहा कि चाहे प्रधानमंत्री आवास योजना हो, स्वच्छ भारत मिशन हो, मनरेगा हो, वृद्धा पेंशन हो या राशन वितरण – हर योजना को अंतिम व्यक्ति तक, अंतिम गांव तक पहुंचाने में पंचायत सचिवों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण और निर्णायक है।

शिवरतन शर्मा ने कहा कि आप सभी की निष्ठा और सेवाभाव ही गांवों के चहुंमुखी विकास की मजबूत आधारशिला है। कोरोना महामारी के कठिन समय में भी आप सभी ने जिस जज्बे और समर्पण के साथ फ्रंटलाइन पर रहकर कार्य किया, वह अविस्मरणीय है।
उन्होंने आश्वस्त करते हुए कहा कि “शासन और संगठन सदैव पंचायत सचिवो के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है।

कार्यक्रम के अंत में शिवरतन शर्मा ने सभी पंचायत सचिववो को ग्राम पंचायत सचिव स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई प्रेषित की। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि पंचायत सचिव इसी समर्पण भाव के साथ जनसेवा एवं ग्रामीण विकास में निरंतर अग्रणी भूमिका निभाते हुए छत्तीसगढ़ को विकसित राज्य बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *