उफनते नाले में गिरी विद्युत विभाग के कर्मचारियों की गाड़ी, तीन ने तैरकर बचाई जान, एक लापता

बलौदा बाजार
विधुत विभाग का काम करने जा रहे ठेकेदार कर्मचारियों की गाड़ी उफनती नाले में गिरी तीन ने तैरकर बचाई जान एक लापता रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

बलौदा बाजार विधुत मंडल में देर रात ग्राम पंचायत अचानकपुर में विधुत अवरोध की सूचना पर विधुत व्यवस्था दुरूस्त करने जा रहे कर्मचारियों से भरी पिकअप वाहन खोरसी नाला में बने एनीकेट से नीचे गिर गई जिससे उसमें बैठे चारों कर्मचारी डुबने लगे जिसमें तीन तो किसी तरह तैरकर बाहर आ गये वहीं एक कर्मचारी कार्तिक धुव अभी भी लापता हैं जिसकी खोजबीन एसडीआरएफ की टीम सहित ग्रामीण व बलौदा बाजार कोतवाली पुलिस कर रही है पर पता नहीं चला है।
घटना रात दो बजे के आसपास की
विधुत विभाग के ईई आदित्य ठाकुर ने बताया कि रात्रि में लगभग दो बजे ग्राम पंचायत अचानकपुर से सूचना आई कि विधुत व्यवस्था बंद है जिसपर विधुत व्यवस्था दुरूस्त करने ठेकेदार के अंतर्गत कार्यरत चार कर्मचारी वहां जा रहे थे इसी बीच एनीकेट में उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें तीन कर्मचारी तैरकर बाहर आ गए पर एक कर्मचारी का अभी पता नहीं चला है जिसकी तलाश में एसडीआरएफ टीम सहित प्रशासन जुटा हुआ है।

पूर्व विधायक प्रमोद शर्मा स्वयं उतरे नाले में

बलौदा बाजार के पूर्व विधायक प्रमोद शर्मा स्वयं ग्रामीणों के साथ लापता कर्मचारी कार्तिक धुव का पता तलाश कर रहे हैं वहीं उन्होंने स्वयं ग्रामीणों की हौसला अफजाई करते हुए एसडीआरएफ टीम के साथ पिंकअप वाहन को बाहर निकालने हाथ बढ़ाया तथा एसडीएम के साथ खोरसी नाला के बहाव में मोटरबोट से तलाश की।

एसडीएम मोटरबोट से किया निरीक्षण
बलौदा बाजार एसडीएम प्रकाश कोरी स्वयं संवेदनशीलता दिखाते हुए एसडीआरएफ टीम के साथ मोटरबोट से गोरसी नाला से लगभग दस किलोमीटर तक खोजबीन किया साथ ही प्रशासनिक अमले को लगाया हुआ है ताकि लापता कर्मचारी कार्तिक धुव की पता किया जा सके। इस दौरान उनके साथ पूर्व विधायक प्रमोद शर्मा, कोतवाली थाना प्रभारी लखेश केंवट सहित एसडीआरएफ टीम मौजूद थी।

कोतवाली पुलिस भी पता तलाश कर रही
एसपी ओ पी शर्मा से मिले दिशा निर्देश के बाद कोतवाली थाना प्रभारी लखेश केंवट के नेतृत्व में पुलिस की टीम बीट वार लापता कर्मचारी कार्तिक धुव की पता तलाश कर रही है वहीं नाले के किनारे बसे गांव में मुनादी कराकर सूचना देने कहा रही है।

कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने अपने प्रशासनिक अमले को भी लगाया हुआ है और एसडीएम, तहसीलदार सहित प्रशासनिक अधिकारी लगातार प्रयास कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *