सरगुजा संभाग को बचाने का आखिरी मौका संघर्ष समिति ने खोला मोर्चा, प्रशासन को दी चेतावनी

किसानों और ग्रामीणों की सुध ले सरकार, वरना आर-पार की होगी लड़ाई: अशोक पैकरा

सूरजपुर / भैयाथान
सरगुजा संभाग में किसानों की उपेक्षा, प्रशासनिक ढर्रे और बुनियादी जनसमस्याओं को लेकर सरगुजा बचाओ संघर्ष समिति ने आर-पार की लड़ाई का ऐलान कर दिया है। समिति के वरिष्ठ सदस्य अशोक पैकरा के नेतृत्व में प्रशासन को एक कड़ा मांग पत्र सौंपकर चेतावनी दी गई है कि यदि जनहित और किसान हित से जुड़ी इन गंभीर मांगों का तत्काल निराकरण नहीं हुआ, तो बड़ा आंदोलन खड़ा किया जाएगा। समिति ने सीधे लहजे में कहा है यह सरगुजा संभाग को बचाने का आखिरी मौका है।

भ्रष्टाचार और दलालों पर सीधा प्रहार,, निकासी सीमा 50 हजार करने की मांग

समाचार पत्र को मिली जानकारी के अनुसार, समिति ने जिला सहकारी केंद्रीय मर्यादित बैंक की भैयाथान और ओड़गी शाखाओं में चल रही अव्यवस्थाओं पर गहरा आक्रोश जताया है। मांग की गई है कि निकासी सीमा बढ़े: किसानों के लिए साप्ताहिक नकद निकासी सीमा को 20,000 से बढ़ाकर तत्काल 50,000** किया जाए।

दलालों पर नकेल,, बैंक परिसरों में सक्रिय अवैध बिचौलियों और दलालों पर प्रभावी रोक लगाकर दोषियों के खिलाफ सख्त दंडात्मक कार्रवाई की जाए।

अधिकारीयो के काट रहे चक्कर, किसान परेशान राजस्व मामलों में तुरंत सुधार की मांग

समिति ने राजस्व विभाग की कार्यप्रणाली पर तीखे सवाल उठाए हैं,, नामांतरण और सीमांकन जमीन क्रय-विक्रय के बाद लंबित नामांतरण और रिकॉर्ड संशोधन का काम तत्काल हो। जिन मामलों में सीमांकन के आदेश हो चुके हैं, वहां बिना देरी तुरंत सीमांकन किया जाए।

ऋण पुस्तिका में लेटलतीफी बंद हो किसान पुस्तिका बनवाने के लिए महीनों से तहसील कार्यालय के चक्कर काट रहे किसानों को अविलंब राहत दी जाए।

बिजली संकट और उद्योगों की मनमानी पर घेरा

ग्रामीण अंचलों में बिजली की बदहाली और सीएसआर फंड के दुरुपयोग का मामला भी गरमाया हुआ है,, उद्योगों की जिम्मेदारी,, भैयाथान स्थित हाइड्रो पावर प्लांट द्वारा सीएसआर के तहत बांटे गए सिंचाई पंपों के लिए बिजली कनेक्शन और बिजली बिल का भुगतान स्वयं कंपनी करे। साथ ही, पासल प्लांट से ग्राम रजनी तक सीसी सड़क का निर्माण कराया जाए।

लो-वोल्टेज से मुक्ति,, ग्राम पंचायत कुसमुसी, कुरीडीह, गोविंदगढ़ सहित अन्य गांवों में लो-वोल्टेज और बिजली खंभों की समस्या का तत्काल समाधान हो।

ये प्रमुख मांगें भी रहीं सुर्खियों में

किसानों को मिले डीजल कृषि कार्य के लिए किसानों को पेट्रोल पंपों से न्यूनतम 3,000 तक का डीजल डिब्बे में उपलब्ध कराने के निर्देश कलेक्टर द्वारा दिए जाएं।
नया उप-पंजीयक कार्यालय भैयाथान और ओड़गी विकासखंड के नागरिकों की सुविधा के लिए भैयाथान में नवीन उप-पंजीयक कार्यालय की स्थापना हो।

मुआवजा और योजना राशि,, प्राकृतिक आपदा 6-4 के लंबित मुआवजा प्रकरणों का तुरंत निपटारा हो। साथ ही, वर्ष 2025 में हुए मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत पात्र हितग्राहियों जैसे स्वाति पंडो, राजकुमारी पंडो की सहायता राशि तुरंत जारी की जाए।

आर-पार के मूड में समिति

संघर्ष समिति ने दोटूक कहा है कि जो विषय स्थानीय प्रशासन के दायरे में हैं, उनके लिए संबंधित अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की संयुक्त बैठक बुलाकर त्वरित निराकरण किया जाए। शासन स्तर की मांगों को अविलंब सक्षम प्राधिकारी तक अग्रेषित किया जाए, अन्यथा क्षेत्र की जनता अपने अधिकारों के लिए सड़कों पर उतरने को मजबूर होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *