सनातन धर्म में सावन के महीने को बहुत खास माना जाता है। इस पूरे महीने भगवान शिव की पूजा की जाती है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार सावन के पवित्र महीने में अगर आपको सावन में सपने में भगवान शिव से जुड़ी कुछ खास चीजें दिखाई देती हैं तो यह बहुत ही शुभ संकेत होता है। इसका मतलब है कि आप पर महादेव की कृपा होने वाली है। वैदिक पंचांग के अनुसार इस बार सावन का महीना 30 जुलाई से शुरू होकर 28 अगस्त तक चलेगा। आइए जानते हैं कि सपने में किन चीजों का दिखना किस्मत चमकने का इशारा है।
सपने में शिवलिंग दिखना
स्वप्न शास्त्र के अनुसार सावन के महीने में सपने में शिवलिंग का दिखना बहुत अच्छा माना जाता है। अगर आपको ऐसा सपना आता है तो इसका मतलब है कि आपके जीवन की सभी परेशानियां खत्म होने वाली हैं। आपको अपनी नौकरी और व्यापार में बहुत बड़ी सफलता मिल सकती है।
सपने में सांप का दिखाई देना
सावन के दौरान सपने में सांप को देखना भी बहुत शुभ माना जाता है। ऐसा सपना आने का मतलब है कि आपके रुके हुए सारे काम पूरे होने वाले हैं। इसके अलावा व्यक्ति को अचानक धन लाभ होने के भी पक्के योग बनते हैं।
नंदी महाराज के दर्शन होना
नंदी को भगवान शिव का सबसे बड़ा भक्त और उनका वाहन माना जाता है। सावन के महीने में अगर सपने में नंदी महाराज दिखाई दे जाएं तो यह एक बहुत ही शुभ संकेत है। इस सपने का अर्थ है कि आपके बिगड़े हुए काम अब बनने वाले हैं और जीवन के सारे संकट दूर होने वाले हैं।
साक्षात भगवान शिव को देखना
अगर आपने सावन के पवित्र महीने में साक्षात भगवान शिव के दर्शन सपने में किए हैं तो यह एक बहुत ही खास इशारा है। इसका सीधा मतलब है कि आपको भगवान शिव का पूरा आशीर्वाद मिल गया है। इससे समाज में आपका मान और सम्मान काफी ज्यादा बढ़ता है।
सपने में शिव मंदिर दिखना
सावन में सपने में शिव मंदिर का दिखना भी बहुत शुभ संकेत माना जाता है। यह सपना बताता है कि आपके जीवन में आने वाली हर तरह की समस्याओं से आपको छुटकारा मिलने वाला है। आपके घर में खुशियों का आगमन होगा और जीवन में सुख शांति बनी रहेगी।
