बरसात में बढ़ जाती है फिसलन की मुसीबत? 10 मिनट का यह सीक्रेट नुस्खा चमका देगा पूरा छत्त

बारिश का सुहाना मौसम अपने साथ कई तरह की परेशानियां भी लेकर आता है। इस दिनों घरों में चूहे, सांप और छिपकलियों का डर बढ़ जाता है। गीले कपड़े सुखाने की टेंशन होती है और जूते भी गंदे हो जाते हैं। इन सब दिक्कतों के अलावा लगातार पानी गिरने से घर की छतों और बालकनी की सूरत भी बिगड़ जाती है। हर तरफ हरी काई जमा हो जाती है। इससे न केवल घर गंदा दिखता है, बल्कि पैर फिसलने और चोट लगने का खतरा भी बहुत ज्यादा बढ़ जाता है।

बेकिंग सोडा से मिनटों में गायब होगी काई

अगर आपकी छत पर भी हरी परत जम गई है, जिसकी वजह से आप वहां जा नहीं पा रहे हैं, तो रसोई में रखा बेकिंग सोडा आपके बड़े काम आ सकता है। यह काई हटाने का सबसे आसान और सस्ता घरेलू उपाय है। इसके लिए 1 बाल्टी पानी में 3 से 4 बड़े चम्मच बेकिंग सोडा अच्छी तरह मिला लें। अब इस घोल को काई वाली जगह पर डाल दें। इसे 20 से 30 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें। इसके बाद एक कड़क ब्रश से रगड़कर साफ पानी से धो लें। काई तुरंत साफ हो जाएगी।

सफेद सिरके का जादुई असर

चाइनीज खाने का स्वाद बढ़ाने वाला सफेद सिरका भी काई हटाने में बहुत असरदार माना जाता है। आपको बस इतना करना है कि सिरके को सीधे काई वाली जगह पर छिड़क दें या किसी पुराने कपड़े की मदद से वहां लगा दें। इसके करीब आधे घंटे बाद ब्रश से रगड़कर पानी से धो लें। सिरके के असर से काई ढीली हो जाती है और बहुत आसानी से जमीन छोड़ देती है।

नमक और गर्म पानी का देसी जुगाड़

अगर आपकी छत या बालकनी में जमी काई बहुत ज्यादा पुरानी या मोटी नहीं है, तो आप नमक और गर्म पानी का इस्तेमाल कर सकते हैं। तेज गर्म पानी में थोड़ा सा नमक घोल लें। अब इस पानी को काई वाली जगह पर फैला दें। कुछ देर बाद जब आप इसे ब्रश से रगड़ेंगे, तो काई का नामोनिशान मिट जाएगा।

कपड़े धोने वाले पाउडर से करें सफाई

रोजाना इस्तेमाल होने वाला डिटर्जेंट पाउडर भी इस काम में आपकी मदद कर सकता है। 1 बाल्टी पानी में थोड़ा सा डिटर्जेंट पाउडर मिलाकर बढ़िया झाग बना लें। इस झाग वाले पानी को पूरी छत पर डाल दें। 15 से 20 मिनट बाद झाड़ू या ब्रश से अच्छी तरह रगड़ें। इसके बाद साफ पानी से धो दें। यह तरीका हल्की काई और जमा हुई मिट्टी दोनों को एक साथ साफ कर देता है। इसमें ज्यादा मेहनत भी नहीं लगती है।

जिद्दी काई के लिए ब्लीच का इस्तेमाल

अगर काई बहुत ज्यादा पुरानी है और किसी भी चीज से साफ नहीं हो रही है, तो पानी में थोड़ा सा ब्लीच मिलाकर इस्तेमाल करें। इसे काई पर लगाकर 10 से 15 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर ब्रश से रगड़कर साफ कर लें। ब्लीच का इस्तेमाल करते समय अपने हाथों में दस्ताने जरूर पहनें। ध्यान रखें कि यह पानी घर के पेड़-पौधों में न जाए और बच्चों की पहुंच से दूर रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *