छत्तीसगढ़ में बारिश का अलर्ट: आज-कल अति भारी वर्षा के आसार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में दक्षिण-पश्चिम मानसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने आज और कल प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से अति भारी बारिश की संभावना जताई है। पिछले 24 घंटे के दौरान सरगुजा और बस्तर संभाग के कुछ इलाकों में अच्छी बारिश दर्ज की गई।

राजधानी रायपुर में भी सुबह से आसमान में काले बादल छाए हुए हैं। बीच-बीच में हल्की बूंदाबांदी हो रही है। मौसम सुहाना बना हुआ है, लेकिन उमस से लोगों को राहत अभी पूरी तरह नहीं मिली है।

कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार, पंजाब से लेकर बंगाल की खाड़ी तक एक मौसमी द्रोणिका बनी हुई है। इसके अलावा बंगाल की खाड़ी के उत्तरी हिस्से और आसपास के क्षेत्र में ऊपरी हवा का चक्रवाती सिस्टम सक्रिय है।

इसी के प्रभाव से 3 जुलाई के आसपास उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। इसका असर छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिलेगा और कई जिलों में तेज बारिश हो सकती है।

अब तक सामान्य से कम हुई बारिश

मानसून सक्रिय होने के बावजूद प्रदेश में अब तक सामान्य से करीब 60 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है। हालांकि मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दिनों में तेज बारिश से इस कमी में तेजी से सुधार हो सकता है।

इन जिलों में दर्ज हुआ अधिकतम तापमान

पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक तापमान बलरामपुर-रामानुजगंज में 34.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

अन्य प्रमुख जिलों का अधिकतम तापमान इस प्रकार रहा।

  • बिलासपुर – 34.0 डिग्री।
  • जशपुर – 33.5 डिग्री।
  • अंबिकापुर – 33.1 डिग्री।
  • कोरबा – 32.9 डिग्री।
  • दुर्ग – 30.6 डिग्री।
  • जगदलपुर – 28.2 डिग्री।

रायपुर का आज का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार रायपुर में आज दिनभर बादल छाए रहेंगे। कई इलाकों में तेज हवा के साथ बारिश होने की संभावना है। अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

लोगों को मौसम विभाग ने खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने और सतर्क रहने की सलाह दी है।

English Keywords: Chhattisgarh Weather, Chhattisgarh Rain Alert, Raipur Weather, Monsoon

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *