रमेश गुप्ता.दुर्ग। ग्राम पुरई में लगातार हुई तीन चोरी की वारदातों का उतई थाना पुलिस ने महज 10 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस ने मामले में पांच युवकों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी गए तीनों मोटर पंप और केबल वायर सहित 37 हजार रुपए का पूरा मशरूका बरामद कर लिया। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
लगातार तीन वारदातों से बढ़ी थी किसानों की चिंता
26 और 27 जून की दरम्यानी रात ग्राम पुरई में अलग-अलग स्थानों से मोटर पंप और केबल वायर चोरी होने की तीन घटनाएं सामने आई थीं। चोरी की घटनाओं से क्षेत्र के किसानों और ग्रामीणों में चिंता का माहौल था। शिकायत मिलने पर उतई थाना पुलिस ने तीन अलग-अलग अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू की।
तकनीकी जांच और मुखबिर की सूचना से मिली बड़ी सफलता
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं पुलिस प्रवक्ता मणिशंकर चंद्रl ने बताया कि पुलिस टीम ने घटनास्थलों का बारीकी से निरीक्षण किया। तकनीकी साक्ष्य जुटाए गए, संदिग्धों की गतिविधियों पर नजर रखी गई और मुखबिरों से मिली सूचनाओं का सत्यापन किया गया। लगातार कार्रवाई के दौरान पुलिस ने महज 10 घंटे के भीतर पूरे गिरोह का पर्दाफाश कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
पूरी चोरी का सामान बरामद, 37 हजार का मशरूका जब्त
गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी गया पूरा सामान बरामद कर लिया। इसमें फ्लो कंपनी का सबमर्सिबल मोटर पंप, लुबी कंपनी का सबमर्सिबल मोटर पंप एवं केबल वायर तथा 1.5 एचपी डीप बोर मोटर पंप एवं केबल वायर शामिल हैं। जब्त मशरूका की कुल अनुमानित कीमत 37 हजार रुपए आंकी गई है।
आर्थिक लाभ के लिए सुनसान स्थानों को बनाते थे निशाना
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी आर्थिक लाभ कमाने के उद्देश्य से सुनसान इलाकों में लगे मोटर पंप और केबल वायर की चोरी करते थे। तीनों वारदातें ग्राम पुरई में घर के पीछे, खेत और पोल्ट्री फार्म से की गई थीं।
ये हैं गिरफ्तार आरोपी
चेतन लाल ओझा (26), निवासी शिवपारा, ग्राम पुरई ,शंकर साहू (24), निवासी शिवपारा, ग्राम पुरई
सन्नी राजपूत (21), निवासी शिवपारा, ग्राम पुरई ,कृष राजपूत (19), निवासी शिवपारा, ग्राम पुरई
दुष्यंत साहू (24), निवासी शिवपारा, ग्राम पुरई निवासी है l
एक नजर में मामला
▶️ वारदात: तीन अलग-अलग स्थानों से मोटर पंप और केबल वायर चोरी
▶️ खुलासा: 10 घंटे के भीतर
▶️ गिरफ्तार आरोपी: 5
▶️ बरामदगी: तीन मोटर पंप, केबल वायर
▶️ कुल कीमत: 37 हजार रुपए
▶️ थाना: उतई, जिला दुर्ग
पुलिस की त्वरित कार्रवाई से मिली राहत
तेजी से कार्रवाई करते हुए उतई थाना प्रभारी राजेश कुमार साहू ने बताया कि पुलिस ने न केवल आरोपियों को गिरफ्तार किया बल्कि चोरी गया पूरा सामान भी बरामद कर लिया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है। थाना उतई पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना हो रही है।
10 घंटे में तीन चोरी का पर्दाफाश: उतई पुलिस ने 5 युवकों को दबोचा, चोरी के सभी मोटर पंप और केबल वायर बरामद

01
Jul