पट्टा सर्वे अभियान शुरू, निगम अधिकारियों-कर्मचारियों को सौंपी गई जिम्मेदारी

रमेश गुप्भिता : लाई। छत्तीसगढ़ शासन की पहल पर भिलाई में पट्टा सर्वे अभियान शुरू किया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य पात्र नागरिकों की भूमि का सर्वे कर उन्हें स्वामित्व संबंधी सुविधाएं उपलब्ध कराना है।

नगर पालिक निगम भिलाई के आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय के निर्देश पर निगम अधिकारियों और कर्मचारियों की विभिन्न जोनों में ड्यूटी लगाई गई है। नियुक्त दल अपने-अपने क्षेत्रों में पहुंचकर पात्र हितग्राहियों के पट्टों का सर्वे करेंगे।

मंगलवार को निगम सभागार में उपायुक्त एवं नोडल अधिकारी दिनेश कोसरिया की उपस्थिति में बैठक आयोजित की गई। बैठक में अधिकारियों और कर्मचारियों को सर्वे की प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेजों के सत्यापन, हितग्राहियों तक पहुंचने की कार्ययोजना तथा सर्वे के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों की जानकारी दी गई।

उपायुक्त दिनेश कोसरिया ने निर्देश दिए कि पट्टा सर्वे का कार्य पूरी पारदर्शिता, समयबद्धता और जिम्मेदारी के साथ किया जाए, ताकि नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि शासन की इस पहल का उद्देश्य नागरिकों के भूमि संबंधी अधिकारों को मजबूत करना और प्रशासनिक सेवाओं को घर-घर तक पहुंचाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *