सक्ती , पत्रकार को हाईवे से कुचलने के मामला को 48 घंटे बीत चुके पंरतु थाना प्रभारी द्वारा अभी तक षड्यंत्रकारी हाइवा मालिक और अवैध रेत परिवहन कर रहे हाईवा चालक के द्वारा पत्रकार को कुचलने की कोशिश पर आज तक अपराध पंजी नहीं किया गया जबकि घटना घटना के समय हवा मालिक एवं ड्राइवर का मोबाइल कांटेक्ट से जुड़ा हुआ था और हाईवे मलिक के सर पर ही चालक द्वारा हत्या करने का प्रयास किया गया का विडियो सी टीवी पुटेज खनिज अधिकारी थाना प्रभारी सहित पुलिस के उच्च अधिकारियों को वीडियो क्लिप सहित घटना की जानकारी व्हाट्सएप के माध्यम से सूचना दी जा चुकी है परंतु 48 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस द्वारा मौके पर जाकर जांच करना भी मुनासिब नहीं समझ रहे हैं आखिर प्रदेश के मुख्यमंत्री ऐसा ढोंग ढकोसला वाला आदेश पारित क्यों करते हैं की अवैध खनन परिवहन पर पुलिस एवं खनिज विभाग कड़ी कार्यवाही करेगी जबकि अनेकों बार अवैध खनन परिवहन डंप करने की शिकायत खनिज विभाग सहित पुलिस को दी जा चुकी है सूचना देने के बाद भी कार्यवाही नहीं होने से प्रतीत होता है कि इस अवैध उत्खनन एवं परिवहन खनन पर पुलिस विभाग खनीज विभाग वाले मेहरबान है

आखिर में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की बात सक्ति के खनिज विभाग क्यों नहीं मान रहे अवैध तस्करों के साथ ऐसी कौन सी सांठ गांठ जो मुख्यमंत्री के आदेश को दरकिनार करते हुए अवैध परिवहन करने वालों पर मेहरबान है खनिज एवं पुलिस को प्रतिदिन की जानकारी है की थाने के सामने से अवैध परिवहन हो रहा फिर भी पुलिस विभाग ऐसे रेत माफियाओं के विरुद्ध कार्रवाई क्यों नहीं कर रही है जबकि प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सख्त निर्देश है अवैध उत्खनन एवं परिवहन की ल सूचना प्राप्त होते ही खनन परिवहन करते हुए पाए जाने पर तत्काल कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है परंतु शक्ति के। खनिज एवं पुलिस विभाग इस ओर आंख मूंदे बैठे हैं जबकि प्रतिदिन सुबह 5 बजे से 6 बजे के लगभग 15 से 20 हाईवा रेत से भरे हुए नगर के विभिन्न मार्गो से गुजरते हैं और कई हाईवा थाना परिसर एस डी एम कार्यालय न्यायालय के सामने से गुजरते हैं जो थाना परिसर सहित नगर के विभिन्न मार्गो में लगे हुए सीसीटीवी से देखे जा सकते हैं वही सूचना देने के बाद भी न तो खनिज विभाग राजस्व विभाग एवं पुलिस विभाग इन तस्करों पर कार्यवाही न कर उल्टा उन अवैध रेत तस्करों को जानकारी देकर कहा कहा जाता है अवैध खनन परिवहन की सूचना फलाने के द्वारा मीली है विश्वसनीय सूत्रों से जानकारी मिली है कि अगर पुलिस विभाग एवं खनिज विभाग कुछ आरक्षक के मोबाइल के कॉल डिटेल निकाले जाएं तो इन अवैध रेत तस्करों के संबंध के तार इनसे जुड़ सकते हैं यही आरक्षक रेत माफियाओं के सूत्रधार हैं और पल-पल की सूचना की जानकारी अवैध तस्करों को मिलते रहती है अगर कोई व्यक्ति इन्हें सूचना देता है की अवैध परिवहन हो रहा है पकड़ने के बजाय उसे और जल्दी भगा दिया जाता है और कहा जाता है की गाड़ी नहीं दिख रही है जिसका खामियाजा पुलिस विभाग खनिज विभाग को देने के बाद भी एक पत्रकार को भोगना पड़ा सक्ती थाना के वार्ड क्रमांक 1 में रेत परिवहन की सूचना पुलिस विभाग को दी गई जिस पर पुलिस विभाग द्वारा कहा गया वाहन को रोक कर रखें परंतु
रेत माफिया द्वारा पत्रकार को धमकी देते हुए हाइवा वाहन क्रमांक Cg 11 BH1621 के वाहन चालक ने कहा गाड़ी को रोकने की कोशिश करोगे तो कुचल कर हत्या कर दूंगा कहते हुए वाहन मालिक से फोन पर चर्चा करते हुए गाड़ी को पत्रकार के ऊपर चढ़ाते हुए ठोकर मारते हुए लगभग 2 फीट तक ले गया अगर समय रहते सूझबूझ से गाड़ी के सामने से नहीं हटने पर पत्रकार की हत्या हो सक्ती थी
मौके पर खड़े कई अन्य लोगों ने ऐसे हृदय विदारक घटना को देखकर दांतों तले उंगली दबा लिया कि ऐसा क्या संरक्षण वाहन चालक को प्राप्त है की एक पत्रकार को भी कुचलने की कोशिश की जा रही है और जान से मारने की धमकी देते हुए कह रहा है हाईवा रोकोगे तो कुचल दूंगा कहते हुए कुचलने की कोशिश किया गया
नगर के भीड़ भाड़ इलाके में इस प्रकार की घटना के बाद भी पुलिस द्वारा वाहन चालक एवं वाहन मालिक पर कार्यवाही नहीं किए जाने से
रेत माफियाओं के हौसले बुलंद
अधिकारियों द्वारा कार्रवाई नहीं करने से आज भी थाना के सामने नगर के सड़कों पर सुबह रात में धड़ल्ले से चल रहा है रेत का अवैध कारोबार। पत्रकार को कुचलने चलने का प्रयास करते हुए CCTV में घटना दिखाई दे रही है मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन, जवाबदेही और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण संबंधी स्पष्ट निर्देशों के बाद अवैध खनिज अवैध रेत भंडारण एवं रेत तस्करी संबंधी शिकायत के बाद भी खनिज विभाग कुंभकरण नींद में सोया हुआ है जिससे अवैध परिवहन एवं खनन करने वाले रेत माफियाओं के हौसले बुलंद है
और शासन के
राजस्व की खुली चोरी कर
खनन कारोबारी रेत खनन कर हर माह लाखों रुपए के राजस्व की चोरी कर रहे हैं।
छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री और गृह मंत्री अरुण साव ने अवैध रेत खनन पर सख्त रुख अपनाते हुए कहा है कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में नदियों का जमकर शोषण हुआ था। उन्होंने स्पष्ट किया कि वर्तमान सरकार ने सत्ता में आने के बाद अवैध रेत उत्खनन और परिवहन के खिलाफ बेहद कड़े और निर्णायक कदम उठाए
परंतु अरूण साव के द्वारा रेत खनन माफिया के लिए जो निर्णायक कदम उठाए हैं उसे सक्ती खनिज पुलिस विभाग प्रशासन रौंदने में लगे हैं
छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने अवैध खनन (उत्खनन) पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए स्पष्ट कहा है कि राज्य में खनन माफियाओं की कोई जगह नहीं है। उन्होंने चेतावनी दी है कि जो भी व्यक्ति अवैध उत्खनन, परिवहन या भंडारण में लिप्त पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी परंतु इसका असर सक्ती में नजर नहीं आ रहा है
बड़े पैमाने पर खनन माफिया द्वारा नदियों से अवैध खनन परिवहन कर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा को ठेंगा दिखा रहे हैं