शासकीय प्राथमिक/माध्यमिक शाला हरदीडीह में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव

सक्ती , नवीन शिक्षा सत्र 2026-27 के शुभारंभ अवसर पर शासकीय प्राथमिक शाला हरदीडीह में शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में पालकों, ग्रामवासियों, विद्यालय परिवार एवं गणमान्य नागरिकों की सक्रिय सहभागिता रही।


कार्यक्रम में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का तिलक, पुष्प एवं मिठाई देकर आत्मीय स्वागत किया गया। इस अवसर पर बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय आने, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करने तथा अपने उज्ज्वल भविष्य के निर्माण हेतु प्रेरित किया गया। साथ ही पालकों से बच्चों की शिक्षा में सहयोग एवं नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने का आग्रह किया गया।


कार्यक्रम में शाला विकास प्रबंधन समिति के अध्यक्ष ध्रुव कुमार खूंटे, शैक्षिक समन्वयक लोचन प्रसाद चंद्रा जी, विद्यालय के प्रधान पाठक बृजभूषण सिंह चंद्रा, प्राथमिक शाला के प्रधान पाठक लक्ष्मी नारायण साहू जी तथा संकुल से पधारे प्रधान पाठक राम कुमार सिदार जी, राधेलाल रात्रे, संतोष कुमार सिदार जी एवं के. आर. सिदार जी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

विद्यालय के शिक्षकगण रसीला खूंटे, राम कुमार चंद्रा गिरधारी लाल केवट, रामेश्वर चंद्रा,की उपस्थिति एवं सहयोग से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

अतिथियों ने अपने उद्बोधन में शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी बच्चों के शत-प्रतिशत नामांकन एवं नियमित उपस्थिति पर बल दिया तथा नवीन शिक्षा सत्र के लिए विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम का प्रभावी एवं सफल संचालन इंद्र कुमार खुटियारे जी द्वारा किया गया। अंत में सभी अतिथियों, पालकों एवं उपस्थित जनों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *