प्रोफाइल फोटो में विधायक की फोटो जनप्रतिनिधि व अन्य की छवि धूमिल करने का प्रयास
सूरजपुर/रामानुजनगर में बेखौफ बदमाशों का दुस्साहस,, खुलेआम दी जा रही अचानक हमले की धमकी, क्या सो रही है पुलिस
डिजिटल युग में जहां सोशल मीडिया का उपयोग रचनात्मक कार्यों के लिए होना चाहिए, वहीं रामानुजनगर क्षेत्र के कुछ युवकों ने इसे अपनी गुंडई और कानून-विरोधी हरकतों को चमकाने का जरिया बना लिया है। ब्लॉक मुख्यालय रामानुजनगर के अंतर्गत ग्राम बरबसपुर से एक ऐसा ही सनसनीखेज वीडियो सामने आया है, जिसने क्षेत्र की कानून व्यवस्था और पुलिस के इकबाल पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कुछ युवक बंद कमरे में बैठकर शराब का दौर चला रहे हैं और हाथ में धारदार तलवार लहराते हुए फिल्मी अंदाज में डायलॉगबाजी कर रहे हैं।
अचानक होगा हमला वीडियो में खुलेआम धमकी
वायरल वीडियो में एक युवक हाथ में नंगी तलवार लेकर उसे धारदार तरीके से चमका रहा है, जबकि बैकग्राउंड में एक आक्रामक डायलॉग बज रहा है,, जो दुश्मनों से कह दो हमला अचानक होने वाला है, यह बादशाह न ही ऐलान करेगा और न ही किसी को आगाह करेगा
वीडियो में अन्य युवक भी बैठे नजर आ रहे हैं, जो शराब और हुक्के के नशे में चूर हैं। इस प्रकार सार्वजनिक रूप से ऐसी हथियारों वाली रील और वीडियो पोस्ट करना क्षेत्र में किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की खुली चेतावनी जैसा प्रतीत हो रहा है।
फेसबुक पर पोस्ट कर बटोर रहे,, वाहवाही
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, यह कथित वीडियो बरबसपुर निवासी सुदीप शर्मा का बताया जा रहा है, जिसने बिना किसी डर के इस वीडियो को अपनी फेसबुक प्रोफाइल पर भी शेयर किया है। फेसबुक जैसे सार्वजनिक मंच पर सरेआम शराब पीना, नशा करना और घातक हथियारों का प्रदर्शन करना यह साबित करता है कि इन युवकों के भीतर पुलिस और कानून का रत्ती भर भी खौफ नहीं बचा है।
जनता में दहशत, पुलिस की कार्रवाई का इंतजार
हथियारों के इस खुले प्रदर्शन से स्थानीय ग्रामीणों और आम जनता में भारी आक्रोश और डर का माहौल है। लोगों का कहना है कि अगर ऐसे असामाजिक तत्वों पर वक्त रहते नकेल नहीं कसी गई, तो क्षेत्र में अपराध का ग्राफ तेजी से बढ़ेगा।
क्या स्थानीय पुलिस सोशल मीडिया पर तैर रहे इस वीडियो का संज्ञान लेकर इन रीलबाज अपराधियों को सलाखों के पीछे भेजेगी, या फिर किसी बड़ी अप्रिय घटना के होने का इंतजार किया जाएगा,, क्षेत्र की जनता अब इस मामले में सख्त से सख्त और त्वरित कानूनी कार्रवाई की मांग कर रही है।