सरायपाली= सरायपाली प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सरायपाली में 12 जून को आयोजित अंतरराष्ट्रीय योग दिवस बड़े उत्साहवर्धक मनाया गया जिसमें ब्रह्माकुमारी संस्था से जुड़े हुए सभी भाई बहनों ने भाग लिया ।

योगा करने के लिए गायत्री पटेल योगा सेंटर सरायपाली उपस्थिति रही उन्होंने आयुष मंत्रालय द्वारा संचालित सभी योगासन एवं प्राणायाम के तहत योग अभ्यास कराया ब्रह्माकुमारी संस्था की सरायपाली संचालिका ब्रह्माकुमारी अहिल्या दीदी ने मेडिटेशन योग अभ्यास कराया तन और मन आत्मा के लिए राजयोग मेडिटेशन अत्यंत आवश्यक है तन की बीमारी को दवाई और योग अभ्यास ठीक कर सकता है लेकिन आज के समय में छोटे से बड़े सभी मानसिक बीमारियों से गुजर रहे हैं मन की स्थिति कमजोर एवं डिप्रेशन चिंता भय अनेक बीमारियों को जन्म देती है

इन सब से छुटने के लिए राजयोग मेडिटेशन आज के समय में छोटे बड़े सभी के लिए अति आवश्यक है उन्होंने राजयोग का अभ्यास कराया, सभी ने बहुत अच्छे से मेडिटेशन और योग प्राणायाम का लाभ उठाया और अंतर्राष्ट्रीय दिवस को सफल बनाया ।