पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल से ऑनलाइन ट्रांसफर की 23 वीं किस्त, जिले के सभी छह विकासखंडों में हुआ सीधा प्रसारण
सूरजपुर / जिले में
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत जिले के अन्नदाताओं के लिए शनिवार का दिन बेहद खास रहा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के तारकेश्वर (हुगली) में आयोजित विशाल किसान सम्मेलन से एक सिंगल क्लिक के जरिए देश के किसानों के खातों में योजना की 23वीं किस्त, जारी की। इस योजना के तहत सूरजपुर जिले के 1,00,203 किसानों के बैंक खातों में कुल 20.04 करोड़ रुपये की राशि सीधे ट्रांसफर की गई है।
पैसा सीधे खातों में पहुँचने से जिले के किसानों में भारी उत्साह और हर्ष का माहौल है।
कृषि कार्यों को मिलेगा संबल, किसानों के चेहरे खिले
योजना के तहत किसानों को प्रतिवर्ष तीन समान किस्तों में प्रत्येक चार माह में 2,000 कुल 6,000 की आर्थिक सहायता दी जाती है। इस राशि से किसानों को खरीफ व रबी सीजन के लिए खाद, बीज, और अन्य कृषि आदान सामग्री खरीदने में बड़ी मदद मिल रही है।
सांसद चिंतामणि महाराज की गरिमामयी उपस्थिति में जिला स्तरीय कार्यक्रम
इस ऐतिहासिक पल का गवाह बनने के लिए जिला और विकासखंड स्तर पर विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिला स्तरीय किसान सम्मेलन का भव्य आयोजन कृषि विज्ञान केंद्र अजिरमा में सरगुजा व सूरजपुर जिले के संयुक्त तत्वावधान में हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सरगुजा सांसद माननीय चिंतामणि महाराज रहे। उनके साथ कई स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी कार्यक्रम में शिरकत की।
सभी छह विकासखंडों में हुआ,, लाइव टेलीकास्ट
सूरजपुर जिले के सभी छह विकासखंडों में वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी कार्यालयों में प्रोजेक्टर और लैपटॉप के माध्यम से प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया गया।
ब्लॉक स्तर पर:
प्रत्येक विकासखंड में लगभग 50 से 60 किसान मौजूद रहे।
पंचायत स्तर पर ग्राम पंचायतों और सहकारी समितियों में भी 30 से 40 की संख्या में कृषकों ने लाइव प्रसारण देखा।
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से मिलने वाली राशि सीधे हमारे खातों में आती है, जिससे खेती-किसानी के वक्त पैसों की तंगी नहीं होती। यह हमारे लिए एक बड़ी राहत है।
अधिकारियों-कर्मचारियों की मेहनत से सफल रहा उत्सव दिवस
उप संचालक कृषि संपदा पैकरा के कुशल मार्गदर्शन में जिले में पीएम किसान उत्सव दिवस का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम को सफल बनाने में सहायक संचालक कृषि संदीप सिन्हा, रोशन कुमार ओगरे, आर.एल. भारिया, मिट्टी परीक्षण अधिकारी डॉ. तेजराम बंजारा, सहायक कृषि विकास अधिकारी धीरेंद्र प्रताप कुशवाहा, एकाउंटेंट क्लर्क अभय कुमार ओझा सहित सभी वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारियों और ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों का विशेष योगदान रहा।