सुशासन तिहार’ केवल कागजों में, हर जगह जनता में आक्रोश: चरणदास महंत

सक्ती प्रवास के दौरान सुशासन तिहार को लेकर दिया बड़ा ब्यान

छत्तीसगढ़ नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर चरण दास महंत ने सुशासन तिहार को लेकर कहा भाजपा अपने कार्य को देखना चाहती है और बडा़ई सुनना चाहती है परंतु आम जनता में भारी आक्रोश है हर जगह सुशासन तिहार में आम जनता मंत्री विधायक अधिकारी को गाली दे रहे हैं जिसका ताजा उदाहरण सक्ति और राजनांदगांव सहित अन्य स्थानों पर सुशासन तिहार शिविरों में हंगामे और कार्यकर्ताओं के बीच नोकझोंक की घटनाएं सुशासन तिहार में देखने को मिल रहा है सुशासन तिहार केवल कागजों तक ही सीमित है। प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति लगातार खराब हो रही है और अपराध का गढ़ बनते जा रहा है भाजपा के विधायक तहसीलदार को मार रहे हैं अगर दूसरे दल का विधायक है तो अधिकारियों के द्वारा मुख्यमंत्री से मिलने नहीं दिया जा रहा है यही सब सुशासन तिहार में हो रहा है और बीजेपी सुशासन तिहार के नाम पर लोगों को क्षलने का काम कर रही है आने वाला समय इनके कार्यशैली को देखकर इन्हें मुंहतोड़ जवाब देगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *