सरायपाली नगर व क्षेत्र में तेज अंधड़ व बारिश के चलते अनेक झाड़ व विद्युत तार टूटे

0 रात भर बिजली आने की कोई संभावना नहीं0
0बस्ती सरायपाली में दिवाल गिरने से एक की मौत0
दिलीप गुप्ता
सरायपाली= आज शाम अचानक शाम होते ही क्षेत्र में तेज आंधी , बिजली कड़कने की आवाजों के साथ बारिश हुई । इस अचानक मौसम परिवर्तन से दूर किसी को कोई उम्मीद नहीं थी कि इस तह अचनक तेज मौसम परिवर्तित होगा ।


नगर में दिनभर तेज धूप व गर्मी के साथ बादल एकदम साफ था । अचानक मौसम परिवर्तन होने से जगह जगह विद्युत तार गिरे तो वहीं अनेकों झाड़ों के गिरने से बिजली आपूर्ति के साथ ही यातायात भी बाधित हुआ है । वहीं बस्ती सरायपाली में दिवाल गिरने से एक व्यक्ति के दबकर मौत हो जाने की भी जानकारी मिली है । पुलिस व प्रशासन घटना स्थल पर पहुंचकर जांच कर रहे हैं ।


नगर में आज तेज आंधी , कड़कड़ाती बिजली व बारिश से नगर का यातायात व बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई । तेज आंधी के कारण ईदगाह , पुलिस थाना , बांधारोड ,कन्याश्रम व हनुमान मंदिर व सुमित बाजार के सामने पेड़ गिरा है व तार टुट गया है साथ ही विद्युत विभाग के माध्यम से सुचना मिली है कहीं कहीं पोल टुट गया है ।
आदि कुछ स्थानों पर झाड़ों के गिरने से यातायात प्रभावित हुआ । जनसहयोग से सड़क में गिरे डांगलियों को हटाकर यातायात व्यवस्था ठीक की जा सकी ।
ईई श्री टिकेंद्र पटेल ने बताया कि टूटे हुवे तारों को जल्दी ही ठीक कर विद्युत आपूर्ति प्रारंभ किए जाने का प्रयास किया जा रहा है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *