0प्रारंभिक जानकारी के अनुसार सरायपाली में कोई वैध लाइसेंसी व्यापारी नहीं 0
0 सरायपाली क्षेत्र में चल रहा सभी अवैध व्यापार 0
दिलीप गुप्ता
सरायपाली : सरायपाली , बसना , सांकरा में खनिज विभाग के अधिकारियों द्वारा छापामार कार्यवाही करते हुवे जोंक नदी से एक हाइवा व एक चैन माउंटेन जप्त किया गया ।
उक्त कार्यवाही कलेक्टर विनय लंगेह के निर्देश पर खनिज विभाग द्वारा जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर लगातार कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम में टोल फ्री नंबर से प्राप्त शिकायत के आधार पर मंगलवार को पद्मपुर जिला बरगढ़ ओड़िशा से बसना, सरायपाली क्षेत्र में रेत का अवैध परिवहन कर भंडारण करने वालों के विरूद्ध जांच की गई। जिसमें ग्राम खेमड़ा बसना में मनीष वाधवा द्वारा रेत का भंडारण किए जाने की जानकारी मिलने पर मौका निरीक्षण करने पर ग्राम खेमड़ा, बसना में फ्लाई ऐश ब्रिक्स निर्माण किए जाने वाले यूनिट में लगभग 23 हाईवा रेत का भंडारण किया जाना पाया गया। भंडारित रेत के संबंध में भंडारणकर्ता को नोटिस जारी कर वैध दस्तावेजों के साथ कार्यालय में उपस्थित होने हेतु निर्देशित किया गया है।

इसी तरह आज ग्राम लिलेशर, बोईरलामी, क्षेत्र का औचक जांच निरीक्षण किया गया। जिसमें बोईरलामी (जोंक नदी) में 01 नग चैन माउण्टेन मशीन एवं 01 नग हाईवा वाहन को मौके से जप्त कर तेन्दुकोना पुलिस अभिरक्षा में रखा गया है। आगे की कार्यवाही छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम 2015 के तहत उचित कार्यवाही की जावेगी।जांच कार्यवाही के दौरान सहायक खनिज अधिकारी देवेन्द्र साहू, खनिज निरीक्षक सुश्री मधुलिका मिंज, सिपाही प्रशांत कालू, मनीष ढीढी, मनोज निर्मलकर मौजूद रहे।
इस संबंध में एक खनिज अधिकारी से यह पूछने पर कि सरायपाली क्षेत्र में कोई व्यापारी खनिज विभाग से लाइसेंस लेकर रेत व गिट्टी का व्यापार अधिकृत तौर पर कर रहा है उन्होंने बताया कि अभी की मेरी जानकारी मे कोई भी लायसेंसी व्यापारी सरायपाली में नहीं है इसके विपरीत कोई अवैध रूप से रेत व गिट्टी का खनन , परिवहन , भंडारण व विक्रय के रहा होगा तो उसकी जानकारी मिलते ही सीधे जप्ती की कार्यवाही की जायेगी ।
कल खनिज विभाग के अधिकारी को क्षेत्र में अवैध रूप से किए गए भंडारण व विक्रय करने वालो की सूची सौंपी जाएगी ।
ज्ञातव्य हो कि क्षेत्र में अनेक लोग इस व्यवसाय में काफी समय से संलग्न है व अवैध रूप से व्यवसाय के सरकार व विभाग को राजस्व का नुकसान पहुंचा रहे हैं । विदित हो कि इस संवाददाता द्वारा पूर्व में मेल के माध्यम से राज्यपाल व खनिज सचिव पी दयानंद को शिकायत की गई थी ।
खनिज अधिकारी फागुलाल नागेश ने बताया कि आगे भी जांच कार्यवाही जारी रहेगी। कलेक्टर के निर्देशानुसार जिले में अवैध उत्खनन, परिवहन, भण्डारण पर प्रभावी नियंत्रण हेतु खनिज अमला द्वारा विशेष अभियान चलाकर निरंतर जांच किया जाएगा।