Mission Shakti UP: योगी सरकार के मिशन शक्ति मॉडल से बदली उत्तर प्रदेश की बेटियों की तस्वीर, सुरक्षा और सम्मान को मिली नई उड़ान

उत्तर प्रदेश में महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा को लेकर साल 2017 से पहले भले ही कई तरह के सवाल उठते रहे हों, लेकिन अब तस्वीर पूरी तरह बदल चुकी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में चल रहे मिशन शक्ति अभियान ने राज्य में नारी सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को एक नई दिशा दी है। आज यह अभियान सिर्फ एक सरकारी योजना नहीं, बल्कि एक बड़ा सामाजिक आंदोलन बन चुका है। योगी सरकार ने सुरक्षा, शिक्षा, आत्मनिर्भरता और लीडरशिप को एक साथ जोड़कर महिला सशक्तीकरण का एक बेहतरीन मॉडल तैयार किया है।

आत्मरक्षा प्रशिक्षण से बेटियों में बढ़ा सुरक्षा का भरोसा

मिशन शक्ति (Mission Shakti UP) के तहत उत्तर प्रदेश के सरकारी स्कूलों और कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में बड़े स्तर पर सेल्फ डिफेंस प्रोग्राम चलाए गए। राज्य की 10 लाख से ज्यादा बालिकाओं को जूडो-कराटे और आत्मरक्षा के गुण सिखाए गए हैं। इस ट्रेनिंग से छात्राओं का मनोबल बढ़ा है और वे खुद को शारीरिक रूप से सक्षम महसूस कर रही हैं। इसके साथ ही सरकार के जागरूकता अभियानों के जरिए महिलाओं को विभिन्न हेल्पलाइन नंबर, साइबर सुरक्षा और कानूनी अधिकारों की विस्तृत जानकारी सीधे उन तक पहुंचाई गई है।

एक दिन की अधिकारी बनकर सीखा प्रशासनिक काम

योगी सरकार ने बेटियों के भीतर नेतृत्व क्षमता विकसित करने के लिए एक बेहद अनोखा प्रयोग किया। ‘एक दिन की अधिकारी’ (One Day Officer Program) नाम के इस खास कार्यक्रम के जरिए करीब 89 हजार से ज्यादा छात्राओं को प्रशासनिक कुर्सियों पर बैठाया गया। इन बेटियों ने ब्लॉक, तहसील और जिला स्तर पर बड़े अफसरों की भूमिका निभाई और सरकारी कामकाज को करीब से समझा। इस पहल ने ग्रामीण और कस्बाई इलाके की बेटियों को बड़े सपने देखने और उन्हें पूरा करने का जबरदस्त हौसला दिया है।

डिजिटल साक्षरता और वित्तीय समझ से बनीं आत्मनिर्भर

आज के डिजिटल दौर में बेटियों को पीछे न रहना पड़े, इसके लिए मिशन शक्ति के तहत हजारों छात्राओं को डिजिटल एवं वित्तीय साक्षरता (digital and financial literacy) से जोड़ा गया। उन्हें बैंक ले जाकर पैसों के लेन-देन, बचत योजनाओं और ऑनलाइन बैंकिंग की बारीकियां सिखाई गईं। इसके अलावा उत्तर प्रदेश सरकार (UP Government) की विभिन्न रोजगारपरक योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को खुद का काम शुरू करने के लिए लोन और कौशल विकास की ट्रेनिंग दी जा रही है। योगी सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति (zero tolerance policy) के कारण आज यूपी की महिलाएं व्यापार, खेल, शिक्षा और राजनीति में खुलकर आगे आ रही हैं।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *