अल्फा’ फिल्म का टीजर कल होगा रिलीज, दमदार अंदाज में नजर आएगी आलिया

मुंबई। वाईआरएफ (YRF) स्पाई यूनिवर्स की पहली फीमेल लीड फिल्म ‘अल्फा’ को लेकर दर्शकों का उत्साह लगातार बढ़ता जा रहा है। आलिया भट्ट और शरवरी वाघ स्टारर इस बहुप्रतीक्षित एक्शन फिल्म का टीजर 10 जून को रिलीज होने जा रहा है। अब इस धांसू टीजर के रनटाइम को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है, जिसने फैंस की उत्सुकता को दोगुना कर दिया है।

लंबे समय से चर्चा में बनी इस फिल्म के टीजर की अवधि 1 मिनट 58 सेकेंड होने वाली है। बताया जा रहा है कि इस 2 मिनट से कम के वीडियो में ही दर्शकों को भरपूर एक्शन सीन्स की झलक देखने को मिलेगी। आलिया भट्ट और शरवरी वाघ पहली बार इस तरह के खतरनाक स्टंट और फुल एक्शन मोड में नजर आने वाली हैं।

शिव रवैल कर रहे हैं निर्देशन, विलेन बनेंगे बॉबी देओल इस फिल्म का निर्देशन शिव रवैल कर रहे हैं। फिल्म में मुख्य विलेन के रूप में बॉबी देओल नजर आएंगे, जो आलिया और शरवरी से लोहा लेते दिखेंगे। ‘अल्फा’ को पैन इंडिया लेवल पर हिंदी, तमिल और तेलुगु तीन भाषाओं में रिलीज किया जाएगा। पहले यह फिल्म 10 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली थी, लेकिन बाद में इसकी तारीख आगे बढ़ा दी गई। फैंस को अब फिल्म की ऑफिशियल रिलीज डेट के ऐलान का इंतजार है।

पुरानी फिल्मों से अलग होगी कहानी पहले कयास लगाए जा रहे थे कि इस फिल्म में भी भारत-पाकिस्तान का कोई एंगल देखने को मिल सकता है, लेकिन सूत्रों के मुताबिक फिल्म में ऐसा कोई कनेक्शन नहीं होगा। रिपोर्ट्स की मानें तो ‘अल्फा’ में आलिया भट्ट एक प्रोफेशनल किलर के तौर पर नजर आएंगी, जिसे बचपन से ही इसी काम के लिए खास ट्रेनिंग दी गई है। यह फिल्म वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की पिछली फिल्मों के मुकाबले एक बिल्कुल नए और अलग पैटर्न पर तैयार की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *