जिला निर्माण संघर्ष समिति के प्रतिनिधि मंडल ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से की मुलाक़ात ।

राजकुमार मल

भाटापारा- भाटापारा को स्वतंत्र जिला बनाने की मांग को लेकर वर्षों से संघर्षरत जिला निर्माण संघर्ष समिति के एक विशिष्ट प्रतिनिधिमंडल छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से मुलाकात कर एक ज्ञापन सौंपते हुए भाटापारा को स्वतंत्र जिला बनाने की मांग रखी। विधानसभा अध्यक्ष ने इस विषय को पूरी गंभीरता से लेते हुए आने वाले दिनों में मुख्यमंत्री से मुलाकात करते हुए सार्थक चर्चा कराने का आश्वासन दिया।
स्वतंत्र जिला निर्माण संघर्ष समिति के सदस्यों ने डॉ रमन सिंह को पूर्व में गठित दुबे आयोग की रिपोर्ट का हवाला देते हुए बताया कि एक लंबे समय से क्षेत्र के लोग संघर्ष करते करते थक से गए है,उनकी जायज मांग आज भी अधूरी है। स्वतंत जिला निर्माण ना होने से सभी वर्ग के लोग हताश और निराश हो गए है,उन्हें समझ नहीं आ रहा है कि उनका हक और अधिकार को अब तक क्यों वंचित कर रखा गया है। डॉ रमन सिंह ने संघर्ष समिति को आश्वत किया कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से तारीख लेकर विधानसभा अध्यक्ष की अगुवाई में जिला निर्माण संघर्ष समिति के पदाधिकारियों की एक मुलाकात की जाएगी और मुख्यमंत्री को अब तक के संघर्ष और जन भावना से अवगत कराया जाएगा। संघर्ष समिति के सदस्यों को मिठाई खिलाकर डॉ. रमन सिंह ने विदा किया।
विधानसभा अध्यक्ष से मुलाकात के बाद संघर्ष समिति उत्साहित है।
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से मुलाकात करने वालों में विधायक इन्द्र साव,
पूर्व विधायक नरेन्द्र शर्मा ,पूर्व मंडी अध्यक्ष सुशील शर्मा, वरिष्ठ साहित्यकार बलदेव भारती, वरिष्ठ अधिवक्ता -जी डी मानिकपुरी, सुकृत साहू,राजकुमार मल,अजय साहू अमृतांशु,सचिन शर्मा,आशुतोष मिश्रा इत्यादि प्रतिनिधिमंडल में शामिल थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *