संवाददाता अनूप वर्मा
चारामा। नगर पंचायत चारामा के वार्ड क्रमांक 13 में पार्षद पद हेतु हुए उप-चुनाव के मतदान के बाद अब सभी की नजरें कल होने वाली मतगणना पर टिकी हुई हैं। 1 जून को मतदान संपन्न होने के तुरंत बाद EVM मशीनों को कड़ी सुरक्षा के बीच बालक हाई स्कूल में बनाए गए स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रख दिया गया था।
प्रशासन द्वारा मतगणना की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कल 4 जून को सुबह 8:00 बजे निर्वाचन अधिकारियों और चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों की उपस्थिति में स्ट्रांग रूम खोला जाएगा, जिसके बाद मतों की गिनती शुरू होगी और प्रत्याशियों का भाग्य EVM से बाहर आएगा। मतगणना को लेकर स्ट्रांग रूम और स्कूल परिसर में पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था बेहद चाक-चौबंद की गई है।
जीत-हार के समीकरणों में उलझे लोग, प्रत्याशियों के घर बढ़ी सरगर्मी
इधर, मतदान खत्म होने के बाद से ही पूरे नगर और विशेषकर वार्ड क्रमांक 13 में चुनावी परिणामों को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। चौराहे-दुकानों से लेकर मोहल्लों तक, लोग अपने-अपने विवेक और गणित से प्रत्याशियों की जीत-हार का अनुमान लगाने में जुटे हुए हैं। हर कोई अपने पसंदीदा प्रत्याशी के पक्ष में माहौल होने का दावा कर रहा है। परिणाम जानने की इस उत्सुकता के बीच प्रत्याशियों के घर पर भी समर्थकों और वार्ड वासियों की भारी आवाजाही देखी जा रही है, जिससे वहां की सरगर्मी काफी तेज हो गई है।
खबर 2: पंचायत उप-चुनाव परिणाम
किशनपुरी, पंडरीपानी और बासनवाही में मतगणना संपन्न, कल सुबह 11:00 बजे जनपद सभाकक्ष में विजेताओं को मिलेगा प्रमाण पत्र
चारामा। क्षेत्र के ग्राम पंचायतों में हुए उप-चुनाव के तहत किशनपुरी, पंडरीपानी और बासनवाही में मतगणना की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद अब विजयी उम्मीदवारों को प्रमाण पत्र वितरण की तैयारी पूरी कर ली गई है।
इन तीनों पंचायत से जीते हुए जनप्रतिनिधियों को कल यानी 4 जून को आधिकारिक तौर पर जीत का प्रमाण पत्र सौंपा जाएगा। यह गरिमामयी कार्यक्रम कल सुबह 11:00 बजे जनपद पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित किया गया है, जहां निर्वाचन अधिकारियों की मौजूदगी में जीते हुए प्रत्याशी को उनका सर्टिफिकेट प्रदान किया जाएगा। समय तय होने के बाद से ही विजयी प्रत्याशियों के समर्थकों और ग्रामीणों में जश्न और भारी उत्साह का माहौल है।
वार्ड 13 पार्षद उप-चुनावप्रत्याशियों का भाग्य कल EVM से खुलेगा, सुबह 8:00 बजे होगी मतगणना!
03
Jun