सांसद कमलेश जांगड़े के प्रयास से कैंसर पीड़ित मंजूषा को मुख्यमंत्री स्वेच्छा अनुदान राशि से इलाज कराने में मीली मदद

सक्ती – जांजगीर चांपा लोकसभा सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े के अनुशंसा से स्वीकृत मुख्यमंत्री स्वेच्छा अनुदान की राशि केंसर पिडी़ता मंजूषा के लिए बना वरदान वहीं रोजी मजदूरी करने वाली महिला रेनू के बच्चे का शिक्षा का बना सहारा मुख्यमंत्री शिक्षा अनुदान राशि को लेकर


सांसद कमलेश जांगड़े ने बताया सूची में 393 पात्र व्यक्तियों के नाम अनुदान राशि दिलाए जाने के लिए अनुशंसा भेजा गया था परन्तु मुख्यमंत्री कार्यालय से मुख्यमंत्री स्वेच्छा अनुदान सूची जारी की गई है उसमें 293 व्यक्तियों का चयन कर स्वेच्छा अनुदान राशि की सूची जारी की गई है मेरा प्रयास है कि लोकसभा क्षेत्र के मतदाता एवं हर जरूरतमंद गरीब परिवार बीमार गंभीर बीमारी एवं शिक्षा क्षेत्र में स्वेच्छा अनुदान राशि का लाभ मील सके हमारे द्वारा मुख्यमंत्री स्वेच्छा अनुदान राशि दिलाए जाने के लिए जो सूची भेजी गई थी उसमें कैंसर रोगी, विकलांग व्यक्तियों कई गंभीर बिमारी से ग्रसित बेसहारा परिवार लोगों का नाम है वहीं सूची में आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को सहायता मील सके सूची में नाम है एवं भाजपा संगठन के लिए दिन-रात कार्यकर्ता पार्टी हित के लिए कार्य करते हैं जिसमें गरीब तपके के व्यक्ति पार्टी हित के लिए दिन-रात लगे रहते हैं ऐसे कार्यकर्ता मेरा परिवार है और उस परिवार को सहयोग के रूप में जनसंपर्क राशि दिलाया जाना पार्टी हित में है इन्हीं जमीनी कार्यकर्ताओं के योगदान से सरपंच पद पर कार्य करते हुए देश के सर्वोच्च सदन लोकसभा की सदस्य बनी हुं


सांसद जांगड़े ने कहा बताया लगातार लोकसभा के आठों विधानसभा क्षेत्र में विकास के लिए लगातार मेरे द्वारा जनसंपर्क किया जाता है और प्रत्येक कार्यकर्ताओं से भेंट मुलाकात कर क्षेत्र के विकास के संबंध में चर्चा करते हुए हर समस्याओं का निराकरण करने के लिए प्रयास किया जाता है और रही मुख्यमंत्री स्वेच्छा अनुदान राशि की बात प्रतिवर्ष मुख्यमंत्री स्वेच्छा अनुदान राशि प्राप्त होती हैं और मेरा प्रयास है कि हर जरूरतमंद व्यक्तियों को स्वेच्छा अनुदान राशि मिले अब की बार सूची में जरूर मंद व्यक्तियों का नाम नहीं है उसका अगली बार सूची में नाम आएगा और 5 वर्ष तक क्षेत्र का विकास करना ही मेरा परम कर्तव्य है क्योंकि इन्हीं कार्यकर्ताओं मतदाताओं के भरोसे और उनकी कड़ी मेहनत से सांसद बनी हूं और क्षेत्र की समस्या का समाधान करना मेरा पहला कर्तव्य है हर जरूरतमंद तक शासन की योजनाओं का लाभ मिले और अनुदान की राशि हर जरूरत आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के हर व्यक्तियों तक पहुंचे यही मेरा प्रयास रहेगा

बाक्स केंसर पिडी़ता मंजूषा का भाई अशोक ने बताया मेरी बहन को कैंसर की गंभी बीमारी है और प्रति माह इलाज हेतु इसे बाहर ले जाया जाता है और अब तक हमारे लाखों रुपए खर्च हो चुके हैं और आर्थिक स्थिति इलाज कराने में कमजोर हो चुकी है और हमें सांसद कमलेश जांगड़े के अनुशंसा पर मुख्यमंत्री स्वेच्छा अनुदान राशि से ₹40 हजार मिले हैं इसमें मेरी बहन का इलाज करने में सहयोग होगा और मैं मुख्यमंत्री से चाहूंगा कि मेरे बहन के इलाज में लाखों रुपए खर्च हो रहे हैं मेरी बहन मंजूषा के बहन का इलाज के लिए हो सकेतो इलाज के मदद करें और मेरी बहन मंजूषा को जो स्वेच्छा अनुदान राशि दी गई है इसके लिए मैं प्रदेश के मुखिया विष्णु देव साय एवं जांजगीर लोकसभा सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े के प्रति आभार व्यक्त करता हूं जिन्होंने मेरे बहन के इलाज कराने हेतु स्वेच्छा अनुदान प्रदान किया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *