विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस कार्यक्रम का आयोजन

कोरिया 29 मई 2026/ कलेक्टर रोक्तिमा यादव के निर्देशानुसार एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी एन एस रावते के मार्गदर्शन में जिला पंचायत संसाधन केंद्र बैकुंठपुर के प्रशिक्षण कक्ष में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित बेटी बचाओ बेटी पढाओ योजना अंतर्गत विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

जिसमें ‘बस्ता एजुकेशन एंड हेल्थ फाऊंडेशन के प्रोजेक्ट आरुग अभियान की प्रतिनिधि शामिल हुई, इनके द्वारा उपस्थित प्रतिभागियों को माहवारी स्वच्छता के संबंध में विस्तृत जानकारी दी, जिसमें रूढ़िवादिता एवं माहवारी संबंधित भ्रांतियो के संबंध में बृहद रूप से चर्चा करते हुए, सभी प्रतिभागियों को स्वच्छता किट प्रदान किया। कार्यक्रम में उपस्थित प्रतिभागियों को मासिक धर्म स्वच्छता के संबंध में जानकारी देते हुए सेनेटरी पैड का इस्तेमाल करने हेतु प्रोत्साहित करने कि साथ ही बस्त एजुकेशन एंड हेल्थ फाउंडेशन के द्वारा प्रतिभागियों को रिउजेबल पेट का वितरण किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *