बलौदा बाजार: 1 लाख के गांजे के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार, लवन पुलिस ने पल्सर बाइक और मोबाइल किए जप्त

बलौदा बाजार

लवन पुलिस ने एक लाख रुपए मुल्यदस किलो से अधिक का गांजा सहित दो आरोपियों को पकड़ा , आरोपियों से मोटरसाइकिल व मोबाईल जप्त

पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश शर्मा के निर्देश पर पूरे जिले में सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है इसी के तहत लवन थाना प्रभारी शशांक सिंह के नेतृत्व में चलाते जा रहे सघन जांच अभियान के तहत असामाजिक तत्वों, अवैध महुआ शराब बनाने वाले, जुआ सट्टा एवं मादक पदार्थ गांजा की तस्करी करने वाले अंवैधानिक तत्वों की धरपकड लगातार जारी है। इसी क्रम में मुखबिर सूचना पर पुलिस टीम द्वारा मेनरोड लवन में घेराबंदी कर बाईक में अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी एवं बिक्री करने वाले दो आरोपी लखन वर्मा एवं मुकेश कुमार को पकड़ा गया है। जिनसे एक लाख रुपए मुल्य के दस किलो दो सौ चार ग्राम गांजा , घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल व दो मोबाइल जप्त किया गया है।
प्राप्त जानकारी अनुसार पुलिस टीम जांच में जुटी थी इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि दो बाइक सवार गांजा रखकर जा रहे हैं जिसपर घेराबंदी की गई । पहले दोनों आरोपियों तथा पल्सर बाईक का सुक्ष्मतापूर्वक निरीक्षण किया गया, जिसमें आरोपियों से उनके पिट्ठू बैग में भरा हुआ अवैध मादक पदार्थ गांजा मिला। तलाशी कार्रवाई पश्चात मिले गांजा का विधिवत तौल कार्यवाही कराया गया, जिसमें कुल 10.204 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा होना पाया गया जिसे विधिवत जप्त किया गया है। उक्त गांजा का बाजार मूल्य ₹1,00,000 है। साथ ही प्रकरण में आरोपियों से अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी एवं बिक्री में प्रयुक्त पल्सर बाईक क्र. CG11 AX 9159 एवं दो मोबाइल जप्त किया गया है। कि प्रकरण में थाना लवन में आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्र. 174/2026 धारा 20(बी) NDPS एक्ट पंजीबद्ध कर, आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष आरोपी को प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है। प्रकरण विवेचना में है।

आरोपियों के नाम

  1. लखन वर्मा उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम छांछी थाना कसडोल
  2. मुकेश कुमार ध्रुव उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम छांछी थाना कसडोल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *