0 वार्डवासियों द्वारा इसका सार्वजनिक ,धार्मिक व सामाजिक कार्य वर्षों से होता आया है उपयोग 0
दिलीप गुप्ता सरायपाली= नगरपालिका के वार्ड क्रमांक 2 वीरेंद्र नगर में कुछ लोगों द्वारा शासकीय भूमि पर कब्जा किए जाने की शिकायत पर तहसीलदार द्वारा निर्माण कार्य किए जाने पर रोक लगा दी है । इस संबंध में संबंधितों को नोटिस जारी किया जा रहा है ।वार्ड क्रमांक 2 वीरेंद्र नगर में शासकीय भूमि खसरा क्रमांक 109/1 का उपयोग इन वार्डवासियों द्वारा सार्वजनिक रूप से धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रमो के रूप में सामूहिक रूप से किया जाता है ।

तथा इसे इसी प्रयोजन हेतु सुरक्षित भी रखा गया है । किंतु दो व्यक्तियों द्वारा इस पर अतिक्रमण कर मकान बनाए जाने के प्रयास का वार्डवासियों द्वारा पहले विरोध किया गया व समझाइश दी गई

किंतु नहीं माने जाने पर वासु शर्मा , विजय यादव , रजिंदर सिंह तथा सनत के साथ ही अन्य वार्डवासियों द्वारा इसकी लिखित शिकायत 25/5/26 को तहसीलदार से की गई । जिसके परिप्रेक्ष्य में तहसीलदार द्वारा क्रमांक 2525/वाचक /तह/2026 दिनांक 25/5/26को ही के आदेश के तहत अतिक्रमण कारियों को यथास्थिति बनाए रखे जाने हेतु अंतरिम आदेश जारी किया गया है । आदेश में अतिक्रमण करने वाले बाबूलाल व निर्मल को वर्तमान स्थिति के अतिरिक्त किसी भी प्रकार का नया निर्माण , मरम्मत , तोड़फोड़ ,खुदाई व अन्य कोई भी कार्य किए जाने के लिए मना किया गया है ।