गांजा तस्करी के दो मामलों में अदालत का बड़ा फैसला: दिल्ली और सरायपाली के 4 तस्करों को 15-15 और 5-5 साल की जेल

0सरायपाली व सिंघोडा थाने का मामला 0
दिलीप गुप्ता
सरायपाली : आज सरायपाली न्यायालय द्वारा सरायपाली व सिंघोडा थाना द्वारा बनाए गए गांजा प्रकरण के 2-2 कुल 4 आरोपियों को दोषी मानते हुवे 5-5 व 15-15 वर्षों की सजा के साथ साथ अर्थ दंड से भी दंडित किया गया ।।
सरायपाली स्थित प्रथम अपर सत्र न्यायधीश श्रीमती वंदना दीपक देवांगन विशेष न्यायाधीश (NDPS) ने थाना सिंघोडा में दर्ज अपराध क्रमांक 90/2024 में 27 किलो गांजा ओडिशा से छत्तीसगढ़ परिवहन के आरोप में दोनों आरोपी मोहम्मद शाहरुख दानिश एवं मोहम्मद शरीक दोनो निवास त्रिलोकपुरी ईस्ट दिल्ली, को दोषी पाते हुवे 15-15 वर्ष का सश्रम कारवास और डेढ़- डेढ़ लाख के अर्थ दंड से दंडित किया अर्थ दंड न अदा किए जाने पर एक वर्ष का अतिरिक्त कारवास भुगतने का निर्णय पारित किया । प्रकरण की विवेचना उपनिरीक्षक कमलेश पाल द्वारा की गई थी ।
एक अन्य न्यायालय में सरायपाली थाना से सम्बंधित् गांजा प्रकरण में नारकोटिक से सम्बंधित मामलों के लिए गठित विशेष न्यायाधीश पवन कुमार अग्रवाल के न्यायालय में थाना सरायपाली में दर्ज अपराध क्रमांक 156/2019 में 7 किलोग्राम गांजा परिवहन के आरोप में सरायपाली के ग्राम गिरसा के निवासी बसन्त दास मानिकपुरी एवं प्रफुल्ल कुमार दास दोनो का आरोप सिद्ध पाते हुवे अल्प मात्रा के लिए 5-5 वर्ष का सश्रम कारवास और 20- 20 हजार के अर्थ दंड से दंडित किया गया अर्थ दंड न भुगतान करने पर 6- 6 माह के अतिरिक्त कारवास की सजा सुनाई गई इस मामले की विवेचना तत्कालीन उप निरीक्षक वीणा साहू द्वारा की गई थी ।
दोनो ही मामलों में स्वतंत्र साक्षियों ने अभियोजन का सहयोग नही किया परन्तु पुलिस साक्षी रमाकांत त्रिपाठी, वीरेंद्र बाघ, रोहित सिदार, मनोहर साह, भूपति पटेल,बोधन दिवान, अजय कुमार भोई,दिलीप पटेल, नरेश कुमार वर्मा, महेंद्र सिंह ठाकुर के स्पष्ट और अखण्डित साक्ष्यों से अभियोजन अपने मामले को साबित करने में सफल रहा। दोनो मामलों में शासन की ओर से देवेंद्र कुमार शर्मा विशेष लोक अभियोजक द्वारा पैरवी की गई। एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स की सजगता, मामले की त्रुटिहीन विवेचना और न्यायालय के समक्ष दृढ़ता से अपने कथन को पॉलिसी विभाग का यह मिला जुला प्रयाश लगातार सफलता प्राप्त करते हुवे अपने कर्तव्यों का पालन कर रहा है। समाज और देश को नशा मुक्त करने अपना सर्वोत्तम योगदान देने का प्रयाश जिले का पुलिस विभाग द्वारा दिया जा रहा है।आम नागरिकों से भी अनुरोध है अपने आस पास के ऐसे लोग जो नशे का व्यापार कर युवाओं का भविष्य अंधकारमय कर रहे हैं ऐसे लोगों की सूचना पुलिस को देकर इन्हें अपनी असली जगह जेल पहुंचाने में सहयोग प्रदान करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *