बलौदा बाजार के प्रतिष्ठित कपडा व्यवसायी गोपाल हबलानी का आज दोपहर में दुखद निधन हो गया। अपने स्वभाव से हंसमुख,मिलनसारिता, व मृदु स्वभाव के धनी गोपाल हबलानी के यूं अचानक निधन से संपूर्ण व्यवसायी जगत सहित नगर में शोक का वातावरण छा गया है। वे अपने पीछे एक भरा पूरा परिवार छोड़ गये है। गोपाल हबलानी की दुखद निधन पर बलौदा बाजार के विधायक व कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि वे बहुत ही सहज व सरल स्वभाव के थे उनका इस तरह अकस्मात जाना हम सबके लिए बहुत बड़ी क्षति है ईश्वर उनकी आत्मा को सर्वश्रेष्ठ स्थान प्रदान करें और इस गहन दुख को सहन करने की शक्ति परिवार जनों को प्रदान करें। छत्तीसगढ़ चेम्बर्स आफ कामर्स के अध्यक्ष लक्ष्मी साहू ने भी शोक व्यक्त किया है और बहुत बड़ी क्षति बताया है। उनका अंतिम संस्कार दिनांक २६.०५.२०२६ दिन मंगलवार को सुबह बलौदा बाजार के रायपुर रोड स्थित मोक्षधाम में होगा।
प्रतिष्ठित व्यवसायी गोपाल हबलानी का दुखद निधन

25
May