महुआ पेड़ के नीचे जुआ फड़ पर पुलिस की बड़ी रेड: थार-ब्रेजा जब्त, लाखों कैश के साथ 7 जुआरी गिरफ्तार

0 सरायपाली क्षेत्र के 3 व अन्य बसना के शामिल 0
0 मुख्य सरगनाओं की हुई पहचान 0
दिलीप गुप्ता
सरायपाली= छत्तीसगढ़ सीमा से लगे जुआ अड्डे पर पदमपुर पुलिस द्वारा छापेमार कार्यवाही करते हुवे लगभग डेढ़ लाख नगद रुपये ,लग्जरी वाहन व महंगे मोबाइल के साथ ही सात जुआड़ीयों को गिरफ्तार किया गया है । रात के अंधेरे में चल रहे इस जुआ खेल पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। ओडिशा-छत्तीसगढ़ सीमा स्थित प्रसिद्ध पर्यटन स्थल देवदरहा पीठ के पास झांझ पहाड़ क्षेत्र में सरायपाली व बसना क्षेत्र से आए कुछ लोग ओडिशा में अवैध जुआ का संचालन कर रहे थे। अवैध जुआ की सूचना पर पदमपुर एसडीपीओ पांडव शबर के निर्देश पर जगदलपुर थाना क्षेत्र में विशेष अभियान चलते हुवे उक्त कार्यवाही की गई ।


इस संबंध में पदमपुर एसडीओपी पांडव शबर ने प्रेस रिलीज जारी करते हुवे बताया कि मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सहायक उप निरीक्षक नरेंद्र कुमार पांडा के नेतृत्व में एक पुलिस टीम तैयार कर बताए अनुसार स्थान पर पहुंची व झांझ पहाड़ के पास गुंडीचाडीह गांव में एक महुआ पेड़ के नीचे चल रहे जुआ अड्डे पर दबिश दी। छापेमारी के दौरान 7 जुआडीयो को जुआ खेलते हुए पकडा गया। जुआ स्थल से पुलिस को मौके से 1 लाख 40 हजार रुपये नगद , 3 मोटरसाइकिलें, जिनमें सुपर स्प्लेंडर और टीवीएस राइडर शामिल हैं, तथा 2 लग्जरी कारें एक महिंद्रा थार और एक मारुति सुजुकी ब्रेजा जब्त की गईं। इसके साथ ही
पुलिस ने 11 मोबाइल फोन, एक सोने की चेन, एक सोने की अंगूठी, एक चांदी की अंगूठी और चांदी का बाला भी बरामद किया है। 150 ताश के पत्ते, स्टील बॉक्स, बैटरी, बिजली के बल्ब और अन्य जुआ सामग्री भी जब्त की गई।


एसडीओपी पांडव शबर ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 1. लोकेश नायक (39) पिता जया शंकर नायक ग्राम-सरकंडा थाना-बसना जिला-महासमुंद 2. दलेश डड़सेना (36) पिता मुरली डड़सेना, केंदुढार थाना-सरायपाली 3. बालमुकुंद नगरिया (50) पिता सिकंदर नगरिया, रेमडा थाना-बसना 4. मदन अग्रवाल (65) पिता चंद्रभानु अग्रवाल, वार्ड क्रमांक-10, बसना 5. संजय अग्रवाल (59) पिता राम शंकर अग्रवाल ग्राम- सरायपाली 6. जसपाल सिंह (40) पिता जसबीर सिंह, वार्ड नंबर-11, सरायपाली तथा 7. जवाहर चौधरी (44) पिता मोतीलाल चौधरी, केशरपुरा थाना-बसना के रूप में की गई । इन आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि देवदरहा , जगदल्ला , गुंधीचडीही व पदमपुर के आसपास सोनू सलूजा , संजय गिरी ( पथराला बसना ), बादे ( बसना)व एक अन्य व्यक्तियों द्वारा सामूहिक रूप से जुआ खिलाए जाने का आयोजन किया जाता है ये लोग जुआ खिलाने के आयोजन के मुख्य सरगना हैं ।
इस संबंध में उपरोक्त सभी आरोपी जुआड़ीयों के खिलाफ केस क्रमांक 78 , US 111(2)(B) व BNS की धारा RW 03 OPG एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है । सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उन्हें न्यायालय में पेश किया जाएगा।
जब्त की गई वस्तुएं: – 1. 140000/- रुपये नकद (एक लाख चालीस हजार रुपये मात्र) 2. तीन कारें (पंजीकृत संख्या CG-06-GP-1282, ग्रे रंग की सुपर स्प्लेंडर) और एक लाल रंग की हीरो सुपर स्प्लेंडर (पंजीकृत संख्या…) क्रमांक CG-06-HB-7918, एक टीवीएस राइडर (काले रंग की, पंजीकरण क्रमांक CG-06-GY-7228) 3. दो कारें (पंजीकरण क्रमांक CG-04-QL-1602 (महिंद्रा थार) और CG-04-PW-7100 (ब्रेज़ा)) 4. 11 अलग-अलग प्रकार के मोबाइल फोन तथा 5. एक सोने की चेन, एक सोने की अंगूठी (टॉरटॉइज़ सेफ), एक चांदी की अंगूठी, एक चांदी की कलाई की बाली 6. 150 ताश के पत्ते, एक छोटा स्टील का डिब्बा, एक पाल (बोरी), एक बैटरी व बल्व आदि जप्त किया गया है ।
पदमपुर रेंज के एसडीओपी पांडव शबर ने बताया कि आसपास के किसी भी क्षेत्र में किसी भी प्रकार के अवैधानिक व समाज विरोधी कार्यों को पनपने नहीं दिया जायेगा । ऐसी संगठित लोगों पे सख्त कार्यवाही की जायेगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *