0आधार कार्डो को भी अपडेट रखने की दी गई समझाइश 0
दिलीप गुप्ता
सरायपाली = उत्कल ब्राह्मण समाज सरायपाली के पूर्व संरक्षक एवं “सतपथी टाइपिंग” के संस्थापक रहे स्वर्गीय प्रदीप सुखदेव सतपथी का जन्मदिवस उनके परिजनों द्वारा आंगनबाड़ी के बच्चों के बीच मनाया गया । बच्चों के प्रति उनके विशेष लगाव एवं आत्मीयता को ध्यान में रखते हुए सोमवार को उनका जन्मदिवस आंगनवाड़ी के नन्हे बच्चों के साथ उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर बच्चों को मिष्ठान एवं फल वितरण कर खुशियाँ बाँटी गईं।

स्वर्गीय प्रदीप सुखदेव सतपथी का जीवन सदैव समाज कल्याण, गांधी पदयात्रा तथा क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं के उत्थान हेतु समर्पित रहा। उनके विचार, कार्यशैली एवं सामाजिक योगदान आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत बने हुए हैं।
इस अवसर पर उनके पुत्र व “आधार गाइड” किशोर सतपथी द्वारा आमजन से विशेष अपील करते हुए कहा गया कि वर्तमान में सोशल मीडिया पर ईंधन की कमी से संबंधित भ्रामक फोटो एवं वीडियो साझा कर लोगों को भ्रमित किया जा रहा है, जिसके कारण अनावश्यक रूप से ईंधन भंडारण बढ़ रहा है तथा क्षेत्र में कृत्रिम कमी की स्थिति उत्पन्न हो रही है। जनता से अनुरोध किया गया कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें, अनावश्यक ईंधन भंडारण से बचें एवं शासन-प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें। सरकार प्रत्येक परिस्थिति के समाधान हेतु निरंतर कार्य कर रही है।
साथ ही सभी नागरिकों से अपने आधार कार्ड को समय-समय पर अपडेट रखने तथा बच्चों का एम.बी.यू. अपडेट अनिवार्य रूप से करवाने की अपील भी की गई, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।