रमेश गुप्ता भिलाई। जामुल थाना क्षेत्र की कुरूद बस्ती में सोमवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। मोबाइल फोन को लेकर हुए विवाद में एक युवक ने अपनी ही मां पर हंसिये से हमला कर दिया। मां को बचाने पहुंचे पिता पर भी आरोपी ने हमला कर उन्हें घायल कर दिया। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
मोबाइल नहीं मिला तो हुआ आक्रोशित
स्थानीय लोगों के मुताबिक युवक ने अपनी मां से मोबाइल फोन मांगा था। मां द्वारा मोबाइल देने से इंकार करने पर वह अचानक गुस्से में आ गया। देखते ही देखते उसने घर में रखा हंसिया उठाया और मां पर हमला कर दिया।

पिता आए बचाने, खुद भी हुए घायल
मां की चीख सुनकर पिता बीच-बचाव करने पहुंचे, लेकिन आरोपी ने उन पर भी हमला कर दिया। हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घर से चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे।
पड़ोसियों ने संभाला मोर्चा
घटना के बाद मोहल्ले वालों ने काफी मशक्कत के बाद आरोपी युवक को काबू में किया। बताया जा रहा है कि युवक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है, इसलिए लोगों ने एहतियात के तौर पर उसे रस्सी से बांध दिया। इसके बाद घायल माता-पिता और आरोपी युवक को साथ लेकर सुपेला अस्पताल पहुंचाया गया।

कुरूद बस्ती में दहशत का माहौल
घटना के बाद कुरूद बस्ती क्षेत्र में भय और तनाव का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि आरोपी युवक का व्यवहार पिछले कुछ समय से असामान्य था।
पुलिस कर रही जांच
मामले की जानकारी मिलते ही जामुल पुलिस पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस पूरे मामले की पड़ताल कर रही