20 मई 2026 बुधवार को दवा दुकानें बन्द रहेंगी

राजकुमार मल

भाटापारा- ऑल इंडिया ऑर्गनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एण्ड ड्रगिस्ट { AIOCD } के आव्हान पर एवं छत्तीसगढ़ केमिस्ट्स एण्ड डिस्ट्रीब्यूटर्स ( CCDA ) के समर्थन पर एक दिवसीय देशव्यापी दवा व्यापार बन्द रखने का निर्णय लिया गया है ।
प्रमुख माँगे :- अवैध ई फॉर्मेसी संचालन पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने ( ऑन लाईन दवा बिक्री बन्द ) एवं बड़े कॉरपोरेट संस्थानों हिंसक मूल्य निर्धारण नीति रोकने (कॉरपोरेट द्वारा भारी डिस्काउंट बन्द करो )
उच्च संस्थाओं के निर्देश पर बलौदा बाजार – भाटापारा जिला के साथ साथ स्थानीय स्तर पर भाटापारा एवं आस पास के अंचल की समस्त दवा दुकानें बंद रखने का निर्णय लिया गया है । इस संबंध में अग्रिम सूचना माननीय जिलाधीश एवँ अनुविभागीय अधिकारी को ज्ञापन के रूप में दिया गया है।
आम नागरिकों से अपील है कि अपनी आवश्यक और दैनिक उपयोगी दवाइयां समय पूर्व खरीद कर सहयोग प्रदान करें ।
आपातकालीन स्थिति में इमरजेंसी दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए संगठन द्वारा कुछ स्थानों पर यह सेवा उपलब्ध कराने का प्व्यवस्था की जा रही है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *