प्रतापपुर में टीबी मुक्त भारत अभियान के दूसरे चरण का शुभारंभ, गांव-गांव पहुंच रही स्वास्थ्य टीम

प्रतापपुर -राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम अंतर्गत “टीबी मुक्त भारत अभियान” के 100 दिवसीय दूसरे चरण का शुभारंभ विकासखंड प्रतापपुर में 24 मार्च 2026 से किया गया है। अभियान जिला कलेक्टर रेना जमील, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कपिल देव पैकरा तथा जिला क्षय अधिकारी डॉ. राजेश पैकरा के निर्देशन एवं खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजीत कुमार दीवान के मार्गदर्शन में संचालित किया जा रहा है।

इस अभियान का मुख्य उद्देश्य उच्च जोखिम वाले व्यक्तियों की पहचान कर उनकी स्क्रीनिंग करना, टीबी के छूटे हुए मरीजों का पता लगाना तथा डॉट्स पद्धति के माध्यम से 6 माह तक नियमित उपचार उपलब्ध कराना है। अभियान के तहत क्षेत्र की मितानिनों द्वारा घर-घर जाकर लोगों की सेम्टोमैटिक स्क्रीनिंग की जा रही है एवं संभावित मरीजों की सूची तैयार की जा रही है।स्वास्थ्य विभाग द्वारा 15 मई 2026 से 30 मई 2026 तक ब्लॉक प्रतापपुर के उच्च जोखिम वाले ग्रामों में विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। अभियान का शुभारंभ ग्राम बड़वार में 15 मई को किया गया, जहां लेप्रोसी सोसायटी द्वारा हैंड-हेल्ड एक्स-रे मशीन से कुल 103 लोगों की जांच की गई।

इनमें 50 पुरुष एवं 53 महिलाएं शामिल रहीं। वहीं 16 मई 2026 को ग्राम रमकोला में आयोजित शिविर में शाम 4 बजे तक कुल 100 लोगों का एक्स-रे किया गया, जिनमें 51 पुरुष एवं 49 महिलाएं शामिल थीं।शिविर में पहुंचे हितग्राहियों को टीबी रोग की नियमित जांच, समय पर उपचार, फॉलोअप, पोषण आहार तथा संक्रामक बीमारियों से बचाव के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा लोगों को टीबी के लक्षणों की पहचान एवं समय रहते उपचार कराने के लिए जागरूक भी किया गया।अभियान को सफल बनाने में प्रभारी श्री विकास पटेल (आरएमए), सतीश श्रीवास्तव (खंड कार्यक्रम प्रबंधक), श्री राजेश वर्मा (खंड टीकाकरण नोडल), एच.एम. अंसारी (बीईटीओ), चिरंजीव कुमार सिन्हा (कुष्ठ नोडल), राम बिलास एवं शशिकांत पैकरा (एसटीएस), शांति कुजुर एवं चंदा (सीएचओ), संध्या सिंह एवं करमेला कुजुर (आरएचओ), अख्तरून निशा, जसवंती (स्टाफ नर्स), भलेरिया लकड़ा, उर्मिला पटेल, ननेश्वर सिंह (जेएसए), विकास सिंह, श्याम देव कुमार, सत्यानारायण सिंह, राधा एमटी सहित क्षेत्र की समस्त मितानिनों एवं स्वास्थ्य कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि आगामी दिनों में भी क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों में शिविर आयोजित कर अधिक से अधिक लोगों की जांच की जाएगी, ताकि प्रतापपुर को टीबी मुक्त बनाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *