Koriya Rojgar Mela 2026: छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी पाने का एक शानदार अवसर सामने आया है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, बैकुंठपुर द्वारा आगामी 19 मई 2026 (मंगलवार) को एक दिवसीय भव्य रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस मेले में नामी-गिरामी निजी कंपनियां हिस्सा ले रही हैं, जो कुल 297 खाली पदों पर युवाओं का ऑन-द-स्पॉट चयन करेंगी। अगर आप भी नौकरी की तलाश में हैं, तो अपनी फाइल तैयार कर लीजिए।
10वीं पास से लेकर ग्रेजुएट तक के लिए नौकरियां, कलेक्ट्रेट परिसर में लगेगा मेला विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, इस रोजगार मेले में शामिल होने के लिए अलग-अलग पदों के हिसाब से शैक्षणिक योग्यता तय की गई है। इसमें 10वीं, 12वीं, आईटीआई (ITI), कंप्यूटर डिप्लोमा और ग्रेजुएशन (स्नातक) पास कर चुके युवा हिस्सा ले सकते हैं। मेले का आयोजन बैकुंठपुर कलेक्ट्रेट परिसर के भीतर, जिला पंचायत के पीछे और गढ़कलेवा के ठीक बगल में स्थित जिला रोजगार कार्यालय में किया जाएगा।
इन बड़ी कंपनियों में मिलेगा मौका, 28,500 रुपये तक मिलेगी सैलरी इस बार के प्लेसमेंट कैंप में परिश्रम ह्यूमन रिसोर्स, विक्टर फाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड और जेआर ग्रुप मैनपावर एंड सिक्योरिटी जैसी नामी प्राइवेट कंपनियां युवाओं का इंटरव्यू लेंगी। कंपनियों द्वारा मीटर इंस्टॉलर, सीआरओ, डाटा मैनेजर, लाइफ मित्र, सिक्योरिटी गार्ड, कंप्यूटर ऑपरेटर, कोऑर्डिनेटर, सुपरवाइजर, बैंक एंड फाइनेंस ऑफिसर और फील्ड ऑफिसर जैसे कई अलग-अलग पदों पर भर्ती की जाएगी। खास बात यह है कि चुने गए युवाओं को उनकी योग्यता के आधार पर हर महीने 10,000 रुपये से लेकर 28,500 रुपये तक का अच्छा वेतन दिया जाएगा।
कोरिया और सरगुजा समेत छत्तीसगढ़ में मिलेगी पोस्टिंग इन पदों पर चुने जाने वाले अभ्यर्थियों को काम करने के लिए कोरिया और सरगुजा संभाग सहित छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में पोस्टिंग दी जाएगी। जिला रोजगार केंद्र के अधिकारियों ने क्षेत्र के सभी इच्छुक छात्र-छात्राओं और युवाओं से अपील की है कि वे 19 मई को सुबह अपने सभी जरूरी ओरिजिनल डाक्यूमेंट्स, शैक्षणिक सर्टिफिकेट, दो पासपोर्ट साइज फोटो और बायोडाटा (रिज्यूमे) के साथ समय पर बैकुंठपुर कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचें और इस सुनहरे मौके का लाभ उठाएं।