बेमेतरा, 14 मई 2026आज बेमेतरा के राजीव भवन में आयोजित प्रेस वार्ता में कांग्रेस नेताओं ने केंद्र की मोदी सरकार की विफलताओं और बेलगाम महंगाई पर जमकर प्रहार किया। पूर्व मंत्री रविंद्र चौबे ने प्रधानमंत्री की ‘कम उपयोग’ वाली अपील को जनता के जख्मों पर नमक छिड़कना बताया।

उन्होंने कहा, “नेहरू जी ने कहा था ‘आराम हराम है’, लेकिन मोदी जी कह रहे हैं ‘काम मत करो, घर बैठो’। क्या जनता ने उन्हें इसलिए चुना था कि वे युवाओं को बाइक न चलाने और महिलाओं को तेल-गैस कम इस्तेमाल करने की सलाह दें?”पूर्व मंत्री चौबे ने तंज कसते हुए कहा कि मोदी जी खुद ₹8,400 करोड़ के विमान में घूम रहे हैं और करोड़ों की विदेश यात्राएं कर रहे हैं, जबकि आम आदमी कर्ज में डूबा है। उन्होंने चुनौती दी कि यदि डीजल-पेट्रोल बचाना है, तो पहले भाजपा के मंत्री और विधायक अपने काफिले छोड़ साइकिल पर चलें। आज पत्रकार वार्ता में कांग्रेस नेताओं ने मोदी सरकार की विफलता और महंगाई की मार के मुख्य बिंदु गिनाएं।उन्होंने कहा सोना 50 गुना महंगा।पूर्व विधायक आशीष छाबड़ा ने बताया कि 2013 में ₹28,500 मिलने वाला सोना आज ₹1,52,130 (प्रति 10 ग्राम) पार कर चुका है। महिलाओं का मंगलसूत्र बचाने की बात करने वाले मोदी ने असल में उनसे जेवर छीन लिए हैं।मोदी सरकार ने जनता की ईंधन की लूट मचा दी है।क्रूड ऑयल सस्ता होने के बावजूद जनता से ₹100 लीटर पेट्रोल वसूला जा रहा है। पिछले 12 वर्षों में मोदी सरकार ने पेट्रोलियम टैक्स के नाम पर जनता की जेब से 47 लाख करोड़ रुपये निकाले हैं। किसान विरोधी नीति पर पूर्व विधायक गुरुदयाल बंजारे ने खूब कहा कि राज्य में उर्वरक की भारी किल्लत है। सरकार किसानों को खाद देने के बजाय ‘उपयोग कम करने’ की सलाह देकर उत्पादकता घटा रही है।सरकार ने बुनियादी ढांचे को कमजोर किया है।कांग्रेस ने याद दिलाया कि देश के सभी तेल भंडारण केंद्र यूपीए सरकार की देन हैं। मोदी सरकार ने 12 वर्षों में एक भी नया भंडारण केंद्र नहीं बनाया, जिससे आज देश ऊर्जा संकट झेल रहा है।प्रेस वार्ता में प्रणीश चौबे दिनेश पटेल सुनील माहेश्वरी मंगत साहू सनत धर दीवान कविता साहू शंकुतला साहू मनोज शर्मा ललित विश्वकर्मा प्रांजल तिवारी रवि रजक सुमन गोस्वामी जावेद खान सहित बूथ पँचायत गठन जिला प्रभारी एवं जिला के वरिष्ठजनों, ब्लॉक /शहर कांग्रेस , महिला कांग्रेस, जिला जनपद सदस्य पार्षद पूर्व पार्षद, सेवादल,किसान कांग्रेस ,पिछड़ा वर्ग कांग्रेस,अनुसूचित जाति जन जाति, इंटक युवा कांग्रेस एन, एस ,यू ,आई,कांग्रेस समस्त प्रकोष्ठों के उपस्थति बड़ी संख्या में कांग्रेसी नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।