छत्तीसगढ़ में रेल यात्रियों की बढ़ी मुसीबतें; 77 ट्रेनें रद्द, देखें पूरी लिस्ट

बिलासपुर। भारतीय रेलवे ने छत्तीसगढ़ से होकर गुजरने वाली 77 ट्रेनों को अलग-अलग तारीखों में रद्द करने का बड़ा फैसला लिया है। यह प्रभावित ट्रेनें 8 जून से 19 जून 2026 के बीच पटरी पर नहीं दौड़ेंगी। रेलवे प्रशासन के अनुसार, चांपा रेलवे स्टेशन पर चौथी रेल लाइन को जोड़ने का नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य किया जा रहा है, जिसके चलते बिलासपुर रेल मंडल ने यह मेगा ब्लॉक लिया है।

इस फैसले का असर छत्तीसगढ़ समेत पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, गुजरात और मध्य प्रदेश जैसे 7 राज्यों के यात्रियों पर पड़ेगा। गर्मी की छुट्टियों (Summer Vacation) के कारण यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए यह फैसला मुश्किलों भरा हो सकता है। रद्द की गई ट्रेनों में 65 एक्सप्रेस और 12 पैसेंजर ट्रेनें शामिल हैं। इसके अलावा कई ट्रेनों का मार्ग बदला गया है और कुछ को गंतव्य से पहले समाप्त किया जा रहा है।

रद्द रहने वाली एक्सप्रेस ट्रेनों की पूरी सूची:

ट्रेन नंबरट्रेन का नामरद्द रहने की तिथि
18113टाटानगर-बिलासपुर एक्सप्रेस7 से 18 जून
18114बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस8 से 19 जून
18109/18110टाटानगर-इतवारी-टाटानगर एक्सप्रेस8 से 19 जून
13287दुर्ग-आरा साउथ बिहार एक्सप्रेस12 से 16 जून
13288आरा-दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस10 से 14 जून
12833/12834अहमदाबाद-हावड़ा एक्सप्रेस11 से 15 जून
12870हावड़ा-सीएसएमटी एक्सप्रेस12 जून
12869सीएसएमटी-हावड़ा एक्सप्रेस14 जून
22846हटिया-पुणे एक्सप्रेस12 व 15 जून
22845पुणे-हटिया एक्सप्रेस14 व 17 जून
20813पुरी-जोधपुर एक्सप्रेस10 जून
20814जोधपुर-पुरी एक्सप्रेस13 जून
12905पोरबंदर-शालीमार एक्सप्रेस10 व 11 जून
12906शालीमार-पोरबंदर एक्सप्रेस12 व 13 जून
22905ओखा-शालीमार एक्सप्रेस14 जून
22906शालीमार-ओखा एक्सप्रेस16 जून
22512कामाख्या-एलटीटी एक्सप्रेस13 जून
22511एलटीटी-कामाख्या एक्सप्रेस16 जून
20971उदयपुर-शालीमार एक्सप्रेस13 जून
20972शालीमार-उदयपुर एक्सप्रेस14 जून
22358गया-एलटीटी एक्सप्रेस10 जून
22357एलटीटी-गया एक्सप्रेस12 जून
17321वास्कोडिगमा-जसीडीह एक्सप्रेस12 जून
17322जसीडीह-वास्कोडिगमा एक्सप्रेस15 जून
17005हैदराबाद-रक्सौल एक्सप्रेस11 जून
17006रक्सौल-हैदराबाद एक्सप्रेस14 जून
17007चर्लपल्ली-दरभंगा एक्सप्रेस9 व 13 जून
17008दरभंगा-चर्लपल्ली एक्सप्रेस12 व 16 जून
20471श्रीगंगानगर-पुरी एक्सप्रेस14 जून
20472पुरी-श्रीगंगानगर एक्सप्रेस17 जून
22830शालीमार-भुज एक्सप्रेस13 जून
22829भुज-शालीमार एक्सप्रेस16 जून
22169रानी कमलापति-सांतरागाछी एक्सप्रेस10 जून
22170सांतरागाछी-रानी कमलापति एक्सप्रेस11 जून
20828सांतरागाछी-जबलपुर एक्सप्रेस10 जून
20827जबलपुर-सांतरागाछी एक्सप्रेस11 जून
12949पोरबंदर-सांतरागाछी एक्सप्रेस12 जून
12950सांतरागाछी-पोरबंदर एक्सप्रेस14 जून
20917इंदौर-पुरी हमसफर एक्सप्रेस9 जून
20918पुरी-इंदौर हमसफर एक्सप्रेस11 जून
22909बलसाड-पुरी एक्सप्रेस11 जून
22910पुरी-बलसाड एक्सप्रेस14 जून
22866पुरी-एलटीटी एक्सप्रेस9 जून
22865एलटीटी-पुरी एक्सप्रेस11 जून
20822सांतरागाछी-पुणे एक्सप्रेस13 जून
20821पुणे-सांतरागाछी एक्सप्रेस15 जून
22843बिलासपुर-बक्सर एक्सप्रेस12 जून
22844पटना-बिलासपुर एक्सप्रेस13 जून
13425मालदाटाउन-सूरत एक्सप्रेस15 जून
13426सूरत-मालदाटाउन एक्सप्रेस15 जून
12767नांदेड़-सांतरागाछी एक्सप्रेस17 जून
12768सांतरागाछी-नांदेड़ एक्सप्रेस12 व 13 जून
12812हटिया-एलटीटी एक्सप्रेस14 व 15 जून
12811एलटीटी-हटिया एक्सप्रेस12 व 13 जून
20807विशाखापटनम-अमृतसर हीराकुंड एक्सप्रेस13 व 14 जून
20808अमृतसर-विशाखापटनम हीराकुंड एक्सप्रेस9 व 12 जून
12251यशवंतपुर-कोरबा एक्सप्रेस11 व 14 जून
12252कोरबा-यशवंतपुर एक्सप्रेस11 व 15 जून
22648तिरुअनंतपुरम नॉर्थ-कोरबा एक्सप्रेस13 व 17 जून
22647कोरबा-तिरुअनंतपुरम नॉर्थ एक्सप्रेस10 व 11 जून
12151एलटीटी-शालीमार एक्सप्रेस12 व 13 जून
12152शालीमार-एलटीटी एक्सप्रेस11 से 15 जून
18477/18478पुरी-योगनगरी ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस11 से 15 जून

रद्द रहने वाली पैसेंजर व मेमू ट्रेनें:

ट्रेन नंबरट्रेन का नामरद्द रहने की तिथि
68735रायगढ़-बिलासपुर मेमू पैसेंजर8 से 19 जून
68736बिलासपुर-रायगढ़ मेमू पैसेंजर7 से 18 जून
68745गेवरारोड-रायपुर मेमू पैसेंजर8 से 19 जून
68746रायपुर-गेवरारोड मेमू पैसेंजर7 से 18 जून
58203कोरबा-रायपुर पैसेंजर8 से 19 जून
58204रायपुर-कोरबा पैसेंजर7 से 18 जून
68734/68733बिलासपुर-गेवरारोड-बिलासपुर मेमू8 से 19 जून
68732/68731बिलासपुर-कोरबा-बिलासपुर मेमू8 से 19 जून
68737/68738रायगढ़-बिलासपुर-रायगढ़ मेमू8 से 19 जून
58210बिलासपुर-गेवरारोड पैसेंजर8 से 19 जून

परिवर्तित मार्ग से चलने वाली ट्रेनें (Diverted):

  1. हावड़ा-पुणे दुरंतो (12222/21): झारसुगुड़ा-टिटलागढ़-रायपुर होकर चलेगी।
  2. हावड़ा-सीएसएमटी दुरंतो (12261/62): रायपुर-टिटलागढ़-झारसुगुड़ा के रास्ते चलेगी।
  3. ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस (12101/02): रायपुर-टिटलागढ़-झारसुगुड़ा होकर चलेगी।
  4. भुवनेश्वर-एलटीटी एक्सप्रेस (12880/79): झारसुगुड़ा-टिटलागढ़-रायपुर के रास्ते चलेगी।

गंतव्य से पहले समाप्त/शुरू होने वाली ट्रेनें (Short Terminate):

  • गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू: केवल बिलासपुर तक चलेगी।
  • छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस (18237): बिलासपुर से शुरू होगी (कोरबा-बिलासपुर रद्द)।
  • विशाखापटनम-कोरबा लिंक एक्सप्रेस (18518/17): बिलासपुर तक ही आएगी और वहीं से वापस जाएगी।
  • गोंडवाना एक्सप्रेस (12410/09): बिलासपुर तक चलेगी (रायगढ़-बिलासपुर रद्द)।

देरी से चलने वाली ट्रेनें:

  • आजाद हिंद एक्सप्रेस: 3 घंटे की देरी।
  • सीएसएमटी-हावड़ा एक्सप्रेस: 2.5 घंटे की देरी।
  • जनशताब्दी एक्सप्रेस: 2 घंटे की देरी।
  • हसदेव एक्सप्रेस: 2 घंटे की देरी।
  • शिवनाथ एक्सप्रेस: 1.5 घंटे की देरी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *