दिल्ली में आतंकी हमले का अलर्ट, भाजपा मुख्यालय समेत कई सरकारी इमारतों की सुरक्षा बढ़ी

दिल्ली में संभावित आतंकी हमले को लेकर इंटेलिजेंस एजेंसियों ने हाई अलर्ट जारी किया है। न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक, भाजपा मुख्यालय और आसपास की सरकारी इमारतों की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

सूत्रों के अनुसार, एजेंसियों को आशंका है कि दीन दयाल उपाध्याय (DDU) मार्ग स्थित कार्यालयों को आत्मघाती हमला, कार ब्लास्ट, गोलीबारी या IED विस्फोट के जरिए निशाना बनाया जा सकता है। इसके बाद सुरक्षा एजेंसियों ने एहतियाती कदम तेज कर दिए हैं।

दिल्ली पुलिस और सुरक्षा बलों ने इलाके में अतिरिक्त जवान तैनात किए हैं। सीसीटीवी निगरानी बढ़ाने के साथ बैरिकेडिंग और वाहनों की रैंडम चेकिंग भी शुरू कर दी गई है। संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है।

बम निरोधक दस्तों, स्निफर डॉग यूनिट्स और क्विक रिएक्शन टीमों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। वहीं दिल्ली फायर सर्विस को भी सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस को संवेदनशील इलाकों में लावारिस सामान और संदिग्ध वाहनों पर विशेष नजर रखने को कहा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *