जांजगीर-चांपा जिले में सोमवार देर रात नेशनल हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। तिलई रोड स्थित चिंटू ढाबा के पास कार और मेटाडोर के बीच जोरदार भिड़ंत में एक युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए।

मृतक की पहचान नागपुर निवासी गोपाल ठाकुर के रूप में हुई है। सभी लोग केटरिंग काम से संबलपुर से लौटते हुए रायगढ़ के रास्ते रायपुर जा रहे थे, तभी हादसा हुआ।
कार में सवार महेश तातेवत, धर्मेंद्र कुर्मी और प्रवीण साखरे हादसे में घायल हुए हैं। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है और उनके पहुंचने के बाद पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। मामले की जांच जारी है।
कीवर्ड्स: जांजगीर चांपा हादसा, कार मेटाडोर टक्कर, नेशनल हाईवे दुर्घटना, युवक मौत, छत्तीसगढ़ सड़क हादसा, रायपुर लौटते समय हादसा, पुलिस जांच