कोलकाता। पश्चिम बंगाल की हाई प्रोफाइल भवानीपुर सीट पर बड़ा उलटफेर हुआ है। कड़े मुकाबले के बाद बीजेपी नेता शुभेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को हरा दिया है।
शुरुआती 13 राउंड की मतगणना तक ममता बनर्जी बढ़त बनाए हुए थीं, लेकिन बाद के राउंड में तस्वीर पलट गई। अंतिम चरणों में शुभेंदु अधिकारी ने तेजी से बढ़त बनाई और जीत दर्ज की।
इस नतीजे ने राज्य की राजनीति में बड़ा संदेश दिया है और भवानीपुर सीट पर मुकाबला अंत तक बेहद रोमांचक बना रहा।