मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर। हाल ही में पड़ोसी जिले कोरिया के मुख्यालय बैकुंठपुर में आयोजित ‘प्रो पंजा लीग’ प्रतियोगिता में एमसीबी जिले के युवराज सिंह ने अपनी ताकत और कौशल का शानदार प्रदर्शन करते हुए अंडर-18 वर्ष में खिताबी जीत हासिल की है। युवराज, एमसीबी जिले के जनकपुर थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक संतोष सिंह के पुत्र हैं। एक पुलिस परिवार से ताल्लुक रखने वाले युवराज ने खेल के मैदान में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाकर यह साबित कर दिया कि अनुशासन और कड़ी मेहनत से किसी भी मुकाम को हासिल किया जा सकता है।
युवराज सिंह ने प्रो पंजा लीग अंडर-18 में हासिल की जीत

03
May