6 मई को एक साथ मिलेंगी सैकड़ों नौकरियां, हाथ से न निकल जाए मौका, देखें डिटेल

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए करियर की राहें और आसान होने जा रही हैं। राजनांदगांव जिले में स्थित ‘मॉडल कैरियर सेंटर’ (जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र) में आगामी बुधवार, 6 मई को एक वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम सुबह 10:30 बजे शुरू होकर दोपहर 3:00 बजे तक चलेगा।

इस भर्ती अभियान की सबसे खास बात यह है कि इसमें 8 अलग-अलग प्रतिष्ठित कंपनियां शिरकत कर रही हैं, जो कुल 794 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन करेंगी।

प्रमुख रिक्तियां और विभाग:

सुरक्षा और तकनीकी क्षेत्र: भिलाई और राजनांदगांव की विभिन्न सुरक्षा एजेंसियां सिक्योरिटी गार्ड (280 पद), सिक्योरिटी सुपरवाइजर (50 पद), फील्ड ऑफिसर (6 पद) और ट्रेनिंग ऑफिसर जैसे पदों पर भर्ती करेंगी।

फायर एंड सेफ्टी: फायरमेन के 20 पदों के लिए केवल पुरुष अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।

होटल मैनेजमेंट: प्रथम एजुकेशन फाउण्डेशन द्वारा महिलाओं के लिए होटल मैनेजमेंट के 50 पद आरक्षित किए गए हैं।

अन्य अवसर: इसके अलावा पैकेजिंग स्टाफ (25 पद), भारी वाहन चालक (10 पद), होम केयर टेकर (50 पद) और लेबर (100 पद) सहित वीडियो एडिटर और मार्केटिंग जैसे पदों पर भी नियुक्तियां की जाएंगी।

इच्छुक अभ्यर्थी अपने आवश्यक दस्तावेजों के साथ निर्धारित समय पर रोजगार कार्यालय पहुंचकर इस अवसर का लाभ उठा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *