ग्राम पंचायत भगत देवरी में छत्तीसगढ़ ड्राइवर महासंघ के तत्वावधान में आज दिनांक 1 मई को पियाऊ घर का शुभारंभ बड़े ही उत्साह, जनसहभागिता और सेवा भावना के साथ किया गया। भीषण गर्मी को देखते हुए राहगीरों एवं आमजन को ठंडा एवं शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह सराहनीय पहल की गई, जिसकी पूरे क्षेत्र में प्रशंसा हो रही है।
इस पियाऊ घर का विधिवत उद्घाटन जनपद सदस्य भारती छोटू अग्रवाल द्वारा किया गया। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि इस प्रकार के सामाजिक कार्य समाज में सेवा, सहयोग और मानवता की भावना को मजबूत करते हैं और सभी को ऐसे कार्यों में आगे आना चाहिए।
कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ ड्राइवर महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष पूनम छतरे, ग्राम पंचायत अध्यक्ष गोवर्धन यादव, सचिव भगत दास मानिकपुरी की विशेष उपस्थिति रही। साथ ही सुदर्शन यादव, सुनील यादव, दुखी श्याम, हरिहर साहू, गंगाधर पटेल, जोहन सिंह, कमलेश पटेल, मनबोध, अंगद पोरते, मनोहर सेठ सहित अनेक सदस्य मौजूद रहे, जिनकी सक्रिय भागीदारी से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
पिथौरा ब्लॉक अध्यक्ष धर्मराज गोस्वामी एवं ब्लॉक उपाध्यक्ष संजय दास मानिकपुरी ने भी कार्यक्रम में उपस्थित होकर इस पहल की सराहना की और भविष्य में भी ऐसे जनहित कार्यों को जारी रखने की बात कही।
ड्राइवर महासंघ के सभी सदस्यों के सहयोग से कुल 11 हंडी मटका में पानी भरकर पियाऊ घर की स्थायी व्यवस्था की गई, जिससे राह चलते लोगों को लगातार ठंडा पानी मिल सके।
कार्यक्रम के दौरान अगम अग्रवाल, संदीप कुमार अग्रवाल, मंकेतन सिदार, संदेश कुमार अग्रवाल, पुरब ॐ अग्रवाल सहित अन्य युवाओं द्वारा नारेबाजी, ढोल-नगाड़ों के साथ पूरे उत्साह में भव्य माहौल बनाया गया। उद्घाटन के अवसर पर शरबत वितरण भी किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों एवं राहगीरों ने भाग लिया और इस सेवा कार्य की सराहना की।
यह आयोजन न केवल सेवा और मानवता का प्रतीक है, बल्कि समाज में एकता, सहयोग और भाईचारे की एक सुंदर मिसाल भी प्रस्तुत करता है, जो आने वाले समय में अन्य लोगों को भी प्रेरित करेगा।
छत्तीसगढ़ ड्राइवर महासंघ, ग्राम पंचायत भगत देवरी – पियाऊ घर शुभारंभ एवं भव्य शरबत वितरण

01
May