राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा पहुंची पलारी कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

खनिज के अवैध खनन व परिवहन पर कठोर कार्रवाई करवाने की कही बात

बंगाल में भाजपा की जीत को बताया सुनिश्चित

राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा आज अपने एक दिवसीय प्रवास पर बलौदा बाजार पहुंची और कलेक्टर से मिलकर जिले के विकास को लेकर चर्चा की वहीं जिले में हो रहे खनिज के अवैध खनन व परिवहन करने वालों पर कठोर कार्रवाई करने कहा।
बलौदा बाजार से वापसी पर पलारी में रूकी जहां भाजपा के कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। वहीं उन्होंने पत्रकारों से चर्चा के दौरान कहा कि इस बार बंगाल में भाजपा की सरकार बन रही है ममता दीदी का काम जनता जान गई है और अब उन्हें सत्ता से बाहर निकाल रही है । चार मई को सब पता चल जायेगा। वहीं उन्होंने रेत के अवैध खनन व परिवहन पर कहा कि यह रूकना चाहिए आज कलेक्टर से चर्चा हुई है, पानी की समस्या को लेकर भी चर्चा हुई है बहुत जल्द सभी पर काम होगा।
इस अवसर पर, ओम प्रकाश चंद्रवंशी, तेजराम वर्मा, पवन वर्मा, नरेंद्र वर्मा, श्रीमती सविता भीमराव, संतोष वर्मा, श्रीमती कुंवरेश्वरी वर्मा
श्रीमती खुशबू बंजारे, भोला वर्मा, मनोज , दीपक वर्मा
राजेन्द्र साहू , संत कुमार साहू, राहुल चंद्राकर, रमेश धीवर
चरण दास तेहरवंश, तिलक वर्मा
श्रीनिवास यादव, राशि भूषण साहू, मनोज वर्मा, श्यामलाल साहू सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *