हांगकांग में बजेगा सरगुजा का नाम – आकाश दुबे टीम इंडिया में
( अम्बिकापुर ) (छ.ग.)के सरगुजा जिले के लिए यह बेहद गर्व और ऐतिहासिक क्षण है।
सरगुजा वुडबॉल संघ से आकाश दुबे का चयन भारतीय वुडबॉल टीम में हुआ है।
अब वे अंतरराष्ट्रीय मंच पर हांगकांग इंटरनेशनल वुडबॉल चौंपियनशिप 2026 में भारत का प्रतिनिधित्व करते नजर आएंगे।
राष्ट्रीय कोच राजेश प्रताप सिंह ने इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि सरगुजा जैसे क्षेत्र से खिलाड़ी का भारतीय टीम में चयन होना बहुत गर्व की बात है।
आकाश दुबे ने अपनी कड़ी मेहनत से यह स्थान हासिल किया है। आकाश दुबे पूर्व में कई राष्ट्रीय प्रतियोगिता में (छ.ग.) टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए मेडल हासिल किया।
और राष्ट्रीय प्रतियोगिता व ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी चौंपियनशिप में निर्णायक की भूमिका निभाई है। हमें पूरा विश्वास है कि वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी शानदार प्रदर्शन करेंगे और देश का नाम रोशन करेंगे।
आकाश दुबे ने यह उपलब्धि अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर हासिल की है, जो उन्होंने भोपाल (मध्यप्रदेश) में आयोजित ओपन इंटरनेशनल चयन ट्रायल में दिखाया था।
और इंडिया कैंप में उनकी मेहनत, लगन और खेल के प्रति समर्पण ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया है।
यह अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता 30 अप्रैल से 4 मई 2026 तक हांगकांग में आयोजित होगी, जहां आकाश दुबे भारतीय टीम का हिस्सा बनकर देश के लिए पदक जीतने का प्रयास करेंगे।
आकाश दुबे का भारतीय टीम में चयन होने पर (छ.ग. )वुडबॉल संघ के सचिव जितेंद्र पटेल,के.पी. सिंह, गौरव सिंह,सौरभ सिंहा, रजत सिंह समेत सरगुजा वुडबॉल संघ व सरगुजा जिला बास्केटबॉल संघ परिवार ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी।