भानुप्रतापपुर । संपूर्ण भारतवर्ष में 27 अप्रैल को गौ सम्मान आवाहन अभियान का प्रथम चरण प्रत्येक प्रत्येक तहसील पर गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा एवं गौ हत्याओं तत्काल प्रतिबंध हेतु आवश्यक कठोर दंड संहिता हेतु पूर्ण शांतिपूर्वक और संवैधानिक रूप से राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के नाम से सक्षम अधिकारी को प्रार्थना पत्र प्रदान किया जाएगा

, इस तारतम्य में छत्तीसगढ़ बस्तर संभाग कांकेर जिले के भानुप्रतापपुर तहसील में भी पूर्ण श्रद्धा और निस्वार्थ से समस्त गौ भक्त नगर वासियों द्वारा भानु प्रतापपुर नगर एवं आसपास क्षेत्र में जन जागरण अभियान पूर्ण जोर शोर से किया जा रहा है गांव-गांव गली गली में गौ रथ एवं गौभक्तों द्वारा गौ माता और गौ वंशों की महिमा गई जा रही है ,

यह अभियान किसी संगठन , संस्था या राजनीतिक दल की बैनर तले नहीं बल्कि सर्व जन सामान्य एवं भारत के समस्त साधु संतों के द्वारा श्रद्धापूर्वक स्वस्फूर्त चलाई जा रही है , इसमें किसी संगठन या किसी व्यक्ति का फोटो , नाम या बैनर लगाना पूर्ण प्रतिबंध है

साथ ही किसी से चंदा या आर्थिक सहयोग लेना पूर्ण प्रतिबंध है , किसी भी राजनीतिक दलों के विरुद्ध कोई भी आलोचना या नारेबाजी पूर्णत प्रतिबंध है, सरकारी संपत्ति को किसी प्रकार की नुकसान पहुंचाना पूर्णतः प्रतिबंधित है इस पूरे अभियान का संरक्षक *गौ* *माता* एवं अध्यक्ष *नंदी* *बाबा* को बनाया गया है

, अतः समस्त देशवासियों को आग्रह किया जाता है अपने-अपने तहसील पर पहुंचकर इस अभियान के सहभागी बने और भानुप्रतापपुर नगर एवं इस तहसील के अंतर्गत समस्त ग्राम वासियों को आग्रह किया जाता है 27 अप्रैल को भानुप्रतापपुर रेस्ट हाउस में प्रात 10:00 बजे अपनी उपस्थिति सुनिश्चित कर गौ माता को राष्ट्र माता बनाने एवं गो वंशों की रक्षा हेतु भजन कीर्तन के माध्यम से प्रार्थना पत्र प्रदान करने में सहभागी बनें ,