36 निरीक्षकों के तबादले, बालाघाट और मंडला से हटाए गए 18 अधिकारी

भोपाल। मध्यप्रदेश पुलिस विभाग में शनिवार को एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल देखने को मिला है। पुलिस मुख्यालय (PHQ) भोपाल ने प्रदेश के विभिन्न जिलों में पदस्थ 36 पुलिस निरीक्षकों (इंस्पेक्टर) के तबादले का आदेश जारी किया है। इस लिस्ट में सबसे ज्यादा प्रभाव नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में तैनात अधिकारियों पर पड़ा है।

आदेश के मुताबिक, बालाघाट और मंडला जिलों में अपनी 2 साल की अनिवार्य सेवा अवधि पूरी कर चुके 18 निरीक्षकों को वहां से हटाकर दूसरे जिलों में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रशासनिक संतुलन बनाए रखने के लिए इन दोनों महत्वपूर्ण जिलों में अन्य क्षेत्रों से 18 नए और अनुभवी निरीक्षकों की तैनाती की गई है।

अनिवार्य सेवा के बाद मिली नई जिम्मेदारी पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी आधिकारिक सूची में स्पष्ट किया गया है कि यह फेरबदल रूटीन प्रक्रिया का हिस्सा है। जिन निरीक्षकों और कार्यवाहक निरीक्षकों ने संवेदनशील क्षेत्रों (बालाघाट और मंडला) में अपनी निर्धारित 2 वर्ष की सेवा पूरी कर ली थी, उन्हें उनकी कार्यकुशलता के आधार पर अन्य जिलों में पदस्थ किया गया है। वहीं, प्रदेश के अन्य हिस्सों से आए अनुभवी अधिकारियों को अब अगले 2 वर्षों के लिए इन क्षेत्रों की कमान सौंपी गई है।

विभाग का मानना है कि इस फेरबदल से मैदानी स्तर पर पुलिसिंग को नई ऊर्जा मिलेगी और सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ किया जा सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *