नाराज कांग्रेसी पार्षदों ने प्रेसवार्ता कर नाराजगी जाहिर की

भानुप्रतापपुर। नगर पंचायत के परिषद बैठक में अध्यक्ष निखिल सिह राठौर के द्वारा कांग्रेस पार्षदों के खिलाफ अभद्र व्यवहार से नाराज पार्षदों ने प्रेसवार्ता कर नाराजगी जताई।
नेता प्रतिपक्ष विजय धमेचा ने कहा कि परिषद की बैठक में जन समस्या को रखना एवं उनका निराकरण करना प्रमुख उदेश्य होता है। लेकिन अध्यक्ष के द्वारा बात का निराकरण करने के बजाय अभ्र्द्र व्यवहार करते हुए गाली गलौच किया गया जो अशोभनीय है।। उन्होंने कहा क्या जनता की समस्याओं व उनकी आवाज को उठाना गलत है। तीन माह पूर्व परिषद की बैठक हुई थी जिनमे आय व्यय का ब्यौरा मांगा गया था,लेकिन आज पर्यन्त तक जानकारी नही दी गई। बैठक के दौरान प्रस्ताव लिए जाते है लेकिन उनके अनुरूप कार्य नही किया जाता है। हमे बताया कुछ और है व कार्य अलग कराए जाते है। पार्षदों की मानदेय महीनों से लंबित है। वार्डो में पेयजल, विधुत सहित कई समस्या है। जिन्हें जनता हमेशा कहती है। उनकी समस्याओं का निराकरण करना। इसलिए सभी समस्याओं को परिषद की बैठक में उठाना व निराकरण हमारा भी उत्तरदायित्व होती है।
अध्यक्ष का इस प्रकार के रवैया से हम कांग्रेस के सभी पार्षदों को आघात पहुचा है। कार्यवाही को लेकर थाना में शिकायत करते हुए कार्यवाही की मांग किया गया है। कार्यवाही नही किये जाने से आगे धरना प्रदर्शन की मांग की गई है।

ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष सुनील बबला पाढी ने कहा कि गुरुवार को परिषद की बैठक थी। बैठक में पार्षदों ने 9 बिन्दुओ पर अध्यक्ष व सभापति सीएमओ से चर्चा करते हुए अवगत कराया गया। देखा जाए निकाय में तो प्रमुखरूप से साफ-सफाई, पेयजल व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था सहित अन्य मांग की गई। मैं तो वहां उपस्थित नही था लेकिन पार्षद साथियों ने बताया कि वहा पर कोई भी कार्य को सुचारू रूप से अमल नही किया जा रहा है। बता दे कि पार्षद जनता के लिए पहले जनप्रतिनिधी होती है। वहा पर जनता के बातों व समस्याओं को सुनना पड़ता है। पक्ष व विपक्ष पार्षद उन बातों को अध्यक्ष व सभापति के समक्ष ही बातों को रखते हुए उनके निराकरण की मांग की जाती है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्षद के द्वारा जैसे ही बातों को रखा गया अध्यक्ष के द्वारा गाली गलौच किया जाना निंदनीय है। पद के गरिमा को ध्यान में रखना चाहिए। लेकिन अध्यक्ष अपने पद के गरिमा के अनुरूप कार्य किया गया। जनप्रतिनिधियों को अपने बात रखने का अधिकार है। यदि इस तरह का माहौल क्रिएट होता है तो गलत है। कांग्रेस पार्टी इसका विरोध करती है, अध्यक्ष को माफी मांगनी चाहिए अन्यथा पार्षद एवं जनता के साथ कांग्रेस पार्टी खड़े रहेगी।

मनदीप कौर ढींढसा पार्षद ने कहा कि विपक्ष ने अपनी बात रखी तो अध्यक्ष महोदय आक्रोश हो गए। सदन में ऐसा नही होना चाहिए। जो भी जनता की समस्या है उन्हें पार्षद के द्वारा सदन में ही रखा जाता है। हम सभी राजनीतिक दल से है। चाहे कोई भी राजनीतिक दल के हो हमे राजनीति से उठकर कार्य करना पड़ता है।

निशा तिवारी पार्षद ने भी अपनी नाराजगी जाहिर किया।
इस अवसर पर ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष सुनील बबला पाढ़ी,
नेता प्रतिपक्ष विजय धमेचा,
नरेंद्र कुलदीप पार्षद, मनदीप कौर ढींढसा पार्षद, कीर्ति पददा
पार्षद, भगवान सिंह कुंजाम,
निशा हितेश तिवारी पार्षद,
पार्षद प्रतिनिधि निकेश ठाकुर उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *