भानुप्रतापपुर में विकास कार्य ठप, शिवसेना ने कांग्रेस-भाजपा पर साधा निशाना

भानुप्रतापपुर। नगर पंचायत क्षेत्र में विकास कार्यों को लेकर राजनीति तेज हो गई है। शिवसेना नेता धर्मेंद्र यादव ने कांग्रेस और भाजपा के स्थानीय नेताओं पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि दोनों दलों की “नूरा कुश्ती” के कारण शहर का विकास पूरी तरह ठप हो गया है।
यादव ने कहा कि नगर क्षेत्र की जनता सड़क, बिजली, पानी और सफाई जैसी मूलभूत सुविधाओं के अभाव में परेशान है, जबकि जनप्रतिनिधि आपसी विवादों में उलझे हुए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जनता ने बड़ी उम्मीदों के साथ कांग्रेस और भाजपा के नेताओं को चुना था, लेकिन वे जनता की अपेक्षाओं पर खरे नहीं उतर पा रहे हैं।
शिवसेना नेता ने आगे कहा कि जनप्रतिनिधियों को यह समझना चाहिए कि जनता का वोट बेहद मूल्यवान है और यह जिम्मेदारी के साथ दिया जाता है। उन्होंने कांग्रेस और भाजपा नेताओं से अपील की कि वे आपसी मतभेद भुलाकर भानुप्रतापपुर के सर्वांगीण विकास के लिए मिलकर काम करें।
उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि लोकतंत्र में जनता सबसे बड़ी और समझदार होती है, और यदि जनप्रतिनिधि अपनी जिम्मेदारी नहीं निभाते हैं तो जनता उन्हें जवाब देने में सक्षम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *