भानुप्रतापपुर। नगर पंचायत अध्यक्ष निखिल सिंह राठौर ने कहा जनता ने हमें विवाद के लिए नहीं, विकास के लिए चुना है। परिषद की मर्यादा बनाए रखना हर जनप्रतिनिधि की जिम्मेदारी है। बैठक के दौरान बार-बार समझाइश के बावजूद यदि कोई पार्षद कार्यवाही बाधित करता है और अमर्यादित व्यवहार करता है, तो यह दुर्भाग्यपूर्ण है। विजय धामेचा द्वारा पूर्व में भी इस तरह की स्थितियां उत्पन्न की गई हैं। नगर की जनता ने मुझ पर भरोसा कर विकास की जिम्मेदारी सौंपी है और उस भरोसे के साथ कोई समझौता नहीं होगा। यदि कोई भी व्यक्ति चाहे पार्षद हो या कोई अन्य नगर विकास कार्यों में बाधा डालने या अड़ंगा खड़ा करने की कोशिश करेगा, तो उसे लोकतांत्रिक और तथ्यात्मक तरीके से जवाब दिया जाएगा। उस जवाब के बाद यदि शिकायत होती है, पुलिस में मामला जाता है, तो उसके लिए भी मैं तैयार हूं, लेकिन नगर के विकास से किसी भी कीमत पर समझौता नहीं किया जाएगा। आज की घटना भी यही संदेश देती है कि विकास कार्यों को रोकने की कोशिशों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आगे भी परिषद की गरिमा व नगरहित सर्वोपरि रहेगा।
नगरहित सर्वोपरि, शिकायत हो या कार्रवाई पीछे नहीं हटेंगे- अध्यक्ष

24
Apr