100 पदों पर सीधी भर्ती का मौका

सरगुजा संभाग के युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर सामने आया है क्योंकि शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था अंबिकापुर में आगामी 27 अप्रैल 2026 को एक मेगा कैंपस प्लेसमेंट का आयोजन होने जा रहा है। जेनस एनर्जाइजिंग लाइव कंपनी द्वारा आयोजित इस प्लेसमेंट कैंप में टेक्नीशियन और सुपरवाइजर के कुल 100 पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी।

चयन होने वाले उम्मीदवारों को 15 हजार रुपये सीटीसी के साथ यात्रा भत्ता भी प्रदान किया जाएगा। इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए किसी भी ट्रेड से आईटीआई उत्तीर्ण या केवल हायर सेकेंडरी पास युवा भी पात्र होंगे। इच्छुक उम्मीदवार अपने सभी जरूरी दस्तावेजों के साथ 27 अप्रैल की सुबह 10 बजे अंबिकापुर आईटीआई परिसर में उपस्थित होकर इस अवसर का लाभ उठा सकते हैं।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *