सरकारी एम्बुलेंस बनी ‘रोमांस’ की सवारी: कॉलेज छात्रा के साथ रंगे हाथों पकड़ा गया ड्राइवर

छतरपुर में सरकारी 108 एम्बुलेंस का बेहद शर्मनाक दुरुपयोग सामने आया है जहाँ मरीजों की जान बचाने के लिए तैनात वाहन में एक कॉलेज छात्रा की सवारी कराई जा रही थी। घटना उस वक्त उजागर हुई जब स्थानीय लोगों ने छत्रसाल चौराहे पर संदिग्ध हालत में एम्बुलेंस को देखा और उसका पीछा करना शुरू किया। एम्बुलेंस चालक भगत सिंह यादव और कर्मचारी जितेंद्र मिश्रा ने छात्रा को अंदर बिठाकर शहर से बाहर फोरलेन की ओर रफ़्तार बढ़ा दी जिसे देख लोगों का शक यकीन में बदल गया।

बीच सड़क पर हाईवोल्टेज ड्रामा और कर्मचारी पर गिरी गाज

पीछा कर रहे लोगों ने जान जोखिम में डालकर अपनी गाड़ियां एम्बुलेंस के आगे अड़ा दीं जिसके बाद मौके पर भारी हंगामा हुआ। दरवाजा खुलते ही भीतर कॉलेज छात्रा को बैठा देख लोगों के होश उड़ गए और देखते ही देखते यह वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया। प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पायलट भगत सिंह यादव को तत्काल प्रभाव से नौकरी से निकाल दिया है जबकि उच्च अधिकारी इस संवेदनशील मुद्दे पर कैमरे के सामने आने से बच रहे हैं।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *