खबर का असर : गौरवपथ में खड़ी 8 वाहनों का काटा गया चालान

0 पुलिस द्वारा अनेकों को दी गई समझाइश 0
0 आगे कार्यवाही जारी रहेगी 0
दिलीप गुप्ता
सरायपाली : आज शाम को पुलिस द्वारा ” आज की जनाधारा ” में समाचार लगने के बाद टीआई नितेश ठाकुर द्वारा गंभीरता से लेते हुवे गौरवपथ में यातायात बाधित करने वाले 8 वाहनों पर चालानी कार्यवाही की गई वहीं अनेक वाहन चालकों को समझाइश देकर छोड़ा गया है ।
इस संबंध मे टीआई नितेश ठाकुर ने जानकारी देते हुवे बताया कि गौरवपथ में अनेक वाहन मालिकों द्वारा दुकानों के सामने खड़ी की गई थी जिससे यातायात प्रभावित हो रहा था । अनेक लोगों को समझाइश दी है तो वहीं यातायात को बाधित करने वाले 8 वाहनों के खिलाफ जुर्माने की कार्यवाही की गई साथ ही इनके साथ अनेक वाहन चालकों को समझाइश देकर छोड़ा गया । जुर्माने भरने वाले वाहन मालिकों को भी अगली बार चालानी कार्यवाही से बचने की सलाह दी गई ।
टीआई नितेश ठाकुर ने बताया कि नगर में बेहतर, सुरक्षित व सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी नगरवासियों को सहयोगात्मक रुख अपनाते हुवे प्रशासन को सहयोग किए जाने की अपील की है ।
ज्ञातव्यवों की आज ही आज की जनधारा द्वारा समाचार का प्रकाशन करते हुवे प्रशासन को संज्ञान में लिए जाने व कार्यवाही किए जाने का अनुरोध किया गया था जिसके परिप्रेक्ष्य में उक्त कार्यवाही की गई ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *